ePaper

भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों को डिजिटल बनाने पर ध्यान दे रही है अमेजन

Updated at : 31 Jul 2020 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों को डिजिटल बनाने पर ध्यान दे रही है अमेजन

Amazon, e commerce, digital India, micro, small and medium enterprises, business news, tech news: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन देश में सूक्ष्म, लघु और मझोले (एमएसएमई) उद्यमों को डिजिटल बनाने पर ध्यान दे रही है. इसलिए उसने मंच से अधिक विक्रेताओं को जोड़ा है. साथ ही ज्यादा लोगों को नौकरी देने पर ध्यान लगा रही है. कंपनी के निवेशक संबंध निदेशक डेविड फिल्डेस ने निवेशकों के साथ एक बातचीत में कहा, हमने भारत के बारे में कई बार बात की है, इतना ही नहीं वहां बहुत कुछ बनाने पर भी ध्यान है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन देश में सूक्ष्म, लघु और मझोले (एमएसएमई) उद्यमों को डिजिटल बनाने पर ध्यान दे रही है. इसलिए उसने मंच से अधिक विक्रेताओं को जोड़ा है. साथ ही ज्यादा लोगों को नौकरी देने पर ध्यान लगा रही है.

कंपनी के निवेशक संबंध निदेशक डेविड फिल्डेस ने निवेशकों के साथ एक बातचीत में कहा, हमने भारत के बारे में कई बार बात की है, इतना ही नहीं वहां बहुत कुछ बनाने पर भी ध्यान है. भारत के बारे में सबसे खास बात क्या है कि भारत जैसे देश में हमारा पूरा ध्यान भारतीय विक्रेताओं के डिजिटलीकरण पर है. वहां बहुत सारे एमएसएमई हैं.

उन्होंने कहा कि हमने वहां डिजिटलीकरण के प्रयासों में मदद के लिए कई फीचर पेश किये हैं. कुछ ब्रांड (एमएसएमई) के साथ बहुत काम किया गया है, हमारी टीम ने अच्छा काम किया है. उन्होंने कुछ लक्ष्य तय किये हैं जिनमें अधिक विक्रेताओं को मंच से जोड़ना और अधिक लोगों को नौकरी पर रखना शामिल है.

Also Read: Apple, Amazon, Facebook, Google कठघरे में, जानें पूरा मामला

अमेजन की ओर से यह बयान ऐसे समय आया है जब वह भारत में वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट के साथ ई-कॉमर्स बाजार में प्रतिस्पर्धा कर रही है. वहीं, अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने भी जियोमार्ट के नाम से इस बाजार में प्रवेश किया है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola