Air India-Airbus Partnership: एयरबस कंपनी से 250 विमान खरीदेगी एयर इंडिया, टाटा समूह का बड़ा ऐलान

Updated:
विज्ञापन
Air India-Airbus Partnership: एयरबस कंपनी से 250 विमान खरीदेगी एयर इंडिया, टाटा समूह का बड़ा ऐलान

न्यू एयर इंडिया-एयरबस के बीच आज समझौता हुआ. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े. पीएम मोदी ने कहा, मैं एयर इंडिया-एयरबस को इस लैंडमार्क समझौता के लिए बधाई देता हूं.

विज्ञापन

एयरबेस और एयर इंडिया के बीच आज एक बड़ी डील हुई है. जिसमें बताया जा रहा है कि एयर इंडिया फ्रांस की कंपनी एयरबेस से 250 विमान खरीदेगी. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयरबस से 40 बड़े आकार के ए350 और 210 छोटे आकार के विमान खरीदेगी. ऑनलाइन’ बैठक में चंद्रशेखरन ने कहा कि इन विमानों की खरीद के लिए एयरबस के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों भी मौजूद थे.

एयर इंडिया-एयरबस में हुआ समझौता, पीएम मोदी ने दी बधाई

न्यू एयर इंडिया-एयरबस के बीच आज समझौता हुआ. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े. पीएम मोदी ने कहा, मैं एयर इंडिया-एयरबस को इस लैंडमार्क समझौता के लिए बधाई देता हूं. इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए मेरी मित्र इमैनुएल मैक्रॉन को मैं विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं। यह महत्वपूर्ण डील भारत और फ्रांस के गहरे संबंधों के साथ-साथ भारत के नागरिक उड्डयन की सफलताओं को भी दर्शाती है.

लंबी दूरी की उड़ानों के लिए होगी बड़े आकार के विमानों का इस्तेमाल

एयरबेस के साथ डील के बाद टाटा समूह ने जानकारी देते हुए बताया, बड़े आकार के विमान का इस्तेमाल लंबी दूरी की उड़ानों के लिए किया जाएगा. मालूम हो टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था.

15 साल में 2,000 से अधिक विमानों की होगी जरूरत : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा, भारतीय विमानन क्षेत्र को अगले 15 साल में 2,000 से अधिक विमानों की जरूरत होगी. उन्होंने आगे कहा, भारत इस क्षेत्र में विमानन क्षेत्र के लिए रखरखाव व मरम्मत का केंद्र (हब) बन सकता है. पिछले 8 वर्षों में भारत में एयरपोर्ट की संख्या 74 से बढ़कर 147 हो गई है. हमारी क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के माध्यम से देश के सुदूर हिस्से भी हवाई संपर्क से जुड़ रहे हैं, जिससे लोगों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola