Air India ने 4 मई से शुरू की टिकटों की बुकिंग, देश-विदेश के चुनिंदा रूटों पर शुरू हो सकती है उड़ान

Updated at : 18 Apr 2020 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Air India ने 4 मई से शुरू की टिकटों की बुकिंग, देश-विदेश के चुनिंदा रूटों पर शुरू हो सकती है उड़ान

केंद्र सरकार की ओर से देश में कोरोना वायरस महामारी को लेकर लागू किये गये लॉकडाउन की अवधि 3 मई को समाप्त होने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने आगामी 4 मई से देश-विदेश के चुनिंदा रूटों पर उड़ान शुरू करने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से देश में कोरोना वायरस महामारी को लेकर लागू किये गये लॉकडाउन की अवधि 3 मई को समाप्त होने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने आगामी 4 मई से देश-विदेश के चुनिंदा रूटों पर उड़ान शुरू करने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है. सरकारी समाचार एजेंसी भाषा ने शनिवार को खबर दी है कि सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने चार मई से चुनिंदा घरेलू मार्गों पर बुकिंग शुरू करने की शनिवार को घोषणा की. साथ ही कंपनी एक जून से अंतरराष्ट्रीय मार्गों की बुकिंग भी लेगी.

Also Read: Lockdown in india: क्या आगे बढ़ेगा लॉकडाउन ? एयर इंडिया के इस बयान से मिल रहे हैं संकेत

एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, मौजूदा वैश्विक स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए हमने 3 मई 2020 तक अपनी सभी घरेलू और 31 मई 2020 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग रोक रखी है. बयान के अनुसार, ‘चुनिंदा घरेलू हवाई मार्ग पर यात्रा के लिए चार मई और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए एक जून से उड़ानें उपलब्ध होंगी.

कोरोना वायरस महामारी के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसे 19 दिन और बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया. इस दौरान देश में सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन, रेलमार्ग और हवाई मार्ग ये यात्रा पर प्रतिबंध रहा. सिर्फ अनिवार्य और आकस्मिक सेवाओं की आवाजाही को ही इस दौरान अनुमति रही.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola