रूस में फंसे 216 यात्रियों को निकालने के लिए एयर इंडिया का विमान रवाना, साथ में भेजी गयी रसद

एयर इंडिया ने रूस के मगदान एयरपोर्ट पर फंसे 216 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को बाहर निकालने के लिए जो नये विमान को भेजा है. उसमें यात्रियों के लिए भोजन और अन्य जरूरी वस्तुएं भी मौजूद हैं.
रूस में फंसे यात्रियों को अमेरिका में उनके गंतव्य सैन फ्रांसिस्को तक पहुंचाने के लिए बुधवार दोपहर एक बजे मुंबई से एयर इंडिया के एक नये विमान को मगदान के लिए रवाना किया गया. इसकी जानकारी विमानन कंपनी ने ट्वीट कर दी है. मालूम हो तकनीकी खराबी के बाद एयर इंडिया के विमान को रूस के मगदान एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया था. विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे.
गुरुवार को मगदान एयरपोर्ट पहुंचेगा एयर इंडिया का नया विमान
विमानन कंपनी ने अपने ट्वीट में बताया कि मुंबई एयरपोर्ट से एयर इंडिया के नये विमान AI195 को दोपहर रवाना किया गया, जिसके गुरुवार को सुबह 6.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचने की उम्मीद है.
भोजन व अन्य जरूरी वस्तुएं भी लेकर एयर इंडिया के नये विमान ने भरी उड़ान
एयर इंडिया ने रूस के मगदान एयरपोर्ट पर फंसे 216 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को बाहर निकालने के लिए जो नये विमान को भेजा है. उसमें यात्रियों के लिए भोजन और अन्य जरूरी वस्तुएं भी मौजूद हैं.
Also Read: एयर इंडिया की फ्लाइट आपात स्थिति में रूस में क्यों उत्तरी ? अमेरिका रख रहा मामले पर करीबी नजर
UPDATE: FERRY FLIGHT TO MAGADAN AIRBORNE
Our ferry flight AI195 from Mumbai (BOM) to Magadan, Russia (GDX) is now airborne, and is expected to arrive at GDX at 0630 Hours (local time) on 08 June 2023.
An Air India team is on board the flight to provide any support that the… pic.twitter.com/oIwrqrF3po
— Air India (@airindia) June 7, 2023
इंजन में खराबी आने के बाद एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को उड़ान रूस में उतारी गई
गौरतलब है कि दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान को मंगलवार को इंजन में खराबी आने के बाद रूस के मगदान की ओर मोड़ दी गई. जहां एयरपोर्ट में सुरक्षित उतारा गया. बाद में एयर इंडिया ने बयान में कहा, उड़ान संख्या एइआई-173 छह जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी तभी विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली. विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे और उसे रूस के मगादान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया. कंपनी ने बताया कि विमान की जांच की जा रही है और हवाई अड्डे पर यात्रियों को सभी तरह की सहायता मुहैया कराई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










