Air India Express के चालक दल के सदस्यों ने हड़ताल वापस ली, 25 क्रू मेंबर्स का टर्मिनेशन रद्द

air india
Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने हड़ताल वापस लेने और काम पर लौटने का निर्णय किया है.
Air India Express: एयरलाइन प्रबंधन ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का पत्र वापस लेने पर सहमति जतायी है. एयरलाइन के चालक दल के सदस्यों के मुद्दों पर गौर करने के आश्वासन के बाद यह कदम उठाया गया है.
एयर इंडिया ने असुविधा के लिए यात्रियों से माफी मांगी
एयर इंडिया ने कहा, हमने सुलह बैठक में सहमति जताई और अपने केबिन क्रू सहयोगियों का काम पर वापस आने का स्वागत किया. उड़ानें तेजी से बहाल करने की दिशा में काम तेजी से किया जा रहा है. असुविधा के लिए एयर इंडिया ने लोगों से माफी मांगी. एयर इंडिया ने टिकट बुकिंग कर चुके यात्रियों से आग्रह किया है कि वो हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें. यदि उनकी उड़ान रद्द कर दी जाती है, या 3 घंटे से अधिक की देरी हो जाती है, तो वे व्हाट्सएप (+91 6360012345) या http://airindiaexpress.com पर जाकर बिना किसी शुल्क के पूरी राशि की वापसी या बाद की तारीख में यात्रा प्लान करने का विकल्प चुन सकते हैं.
एयरलाइन ने मंगलवार रात से 170 उड़ानों को किया रद्द
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मंगलवार रात से 170 उड़ानों को रद्द किया है. एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग के ‘बीमार’ होने की सूचना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ानों को रद्द किया. मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) की अपील पर प्रबंधन बीमार होने की सूचना देने के कारण सात और आठ मई, 2024 को बर्खास्त किये गये चालक दल के 25 सदस्यों को तुरंत बहाल करने पर सहमत हुआ. इसमें कहा गया है, प्रबंधन सेवा नियमों के अनुसार इन चालक दल के मामलों की समीक्षा करेगा.
प्रबंधन से बैठक के बाद बनी बात
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के कार्यालय में चालक दल के सदस्यों के प्रतिनिधियों और एयरलाइन प्रतिनिधियों के बीच सुलह बैठक के दौरान हड़ताल और बर्खास्तगी पत्र वापस लेने पर सहमति बनी. यह बैठक एयर इंडिया एक्सप्रेस एम्प्लॉइज यूनियन (एआईएैईयू) और एयरलाइन प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच लगभग पांच घंटे तक चली. यह यूनियन आरएसएस से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से जुड़ी हुई है. दस्तावेज के अनुसार एयरलाइन के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि प्रबंधन के समक्ष और सुलह कार्यवाही के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा और उनका निपटान किया जाएगा.
28 मई को फिर होगी बैठक
बैठक के बाद बीएमएस के अखिल भारतीय सचिव गिरीश चंद्र आर्य ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के 25 चालक दल के सदस्यों की बर्खास्तगी वापस ले ली गई है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष मुद्दों पर चर्चा करेंगे और 28 मई को फिर बैठक होगी. दोनों पक्षों के हस्ताक्षर किये गये दस्तावेज के अनुसार विस्तृत चर्चा और सुलह अधिकारी तथा मुख्य श्रम आयुक्त की अपील के बाद, यूनियन प्रतिनिधि इस बात पर सहमत हुए कि चालक दल के जो भी सदस्य बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर गये हैं, वे स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के साथ काम पर लौटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










