बंगाल में निवेश करना चाहता है अडाणी ग्रुप, ममता बनर्जी से मिले गौतम अडाणी

Updated at : 02 Dec 2021 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में निवेश करना चाहता है अडाणी ग्रुप, ममता बनर्जी से मिले गौतम अडाणी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उद्योगपति गौतम अडाणी को अगले वर्ष 20-21 अप्रैल को आयोजित होने वाले बीजीबीएस में शामिल होने का निमंत्रण दिया. बंगाल की सीएम से अडाणी की मुलाकात और उस पर विस्तार से रिपोर्ट यहां पढ़ें..

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अगले वर्ष बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) का आयोजन होने वाला है. इससे पहले राज्य सरकार के लिए बड़ी खबर आयी है. यह बंगाल में निवेश से जुड़ी खबर है.

देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल अडाणी ग्रुप ने बंगाल में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है. गुरुवार को अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ राज्य सचिवालय, नबान्न भवन में बैठक की.

सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गौतम अडाणी ने पश्चिम बंगाल में बंदरगाह क्षेत्र में विकास के लिए निवेश करने की इच्छा जाहिर की है. अडानी ग्रुप, पश्चिम बंगाल में हल्दिया पोर्ट व खिदिरपुर पोर्ट में निवेश करना चाहता है.

  • कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी

  • बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में अगले वर्ष भाग लेंगे अडाणी ग्रुप के चीफ

  • हल्दिया और खिदिरपुर बंदरगाह में निवेश करना चाहता है अडाणी समूह

इसके साथ ही राज्य सरकार ने ताजपुर में डीप सी पोर्ट बनाने के लिए वैश्विक निविदा बुलायी है. इस प्रोजेक्ट में अडाणी समूह ने निवेश करने का आवेदन किया है. बैठक में मुख्यमंत्री के साथ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी भी उपस्थित रहे.

जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उद्योगपति गौतम अडाणी को अगले वर्ष 20-21 अप्रैल को आयोजित होने वाले बीजीबीएस में शामिल होने का निमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद उद्योगपति गौतम अडाणी ने ट्वीटर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपना फोटो साझा किया.

Also Read: मुकेश अंबानी से 6 गुना अधिक कमाता है यह भारतीय, एक साल में कमाये चार लाख करोड़ रुपये
गौतम अडाणी ने किया ट्वीट

गौतम अडाणी ने कहा कि बंगाल में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. इसलिए उनकी कंपनी यहां निवेश करना चाहती है. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक की है. बीजीबीएस में शामिल होने के लिए वह अगले साल कोलकाता आयेंगे.

पीएम मोदी से समिट का उद्घाटन करने का ममता ने किया आग्रह

मुख्यमंत्री गुरुवार को मुंबई दौरे से वापस लौटीं. मुंबई में उन्होंने बड़े उद्योगपतियों को बीजीबीएस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. इससे पहले नयी दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बीजीबीएस का उद्घाटन करने का आग्रह किया है.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola