Adani Group : गौतम अदाणी बोले- कोई FCPA आरोप नहीं, रेकॉर्ड रेवेन्यू, जानें बड़ी घोषणाएं

Adani Group
Adani Group के चेयरमैन गौतम अदाणी ने AGM में साफ किया कि ग्रुप पर कोई विदेशी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है. ग्रुप ने रिकॉर्ड राजस्व और मुनाफा दर्ज किया. ऊर्जा, रक्षा और धारावी जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिये भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान जारी रहेगा.
Adani Group के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को हुई ग्रुप की वार्षिक आम बैठक (AGM) में स्पष्ट किया कि अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) की जांच के बावजूद अदाणी ग्रुप के किसी भी व्यक्ति पर Foreign Corrupt Practices Act (FCPA) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं है. गौतम अदाणी ने कहा, “हम पर पिछले वर्ष अमेरिकी न्याय विभाग और ACC द्वारा अदाणी ग्रीन एनर्जी को लेकर आरोप लगाए गए थे. लेकिन ग्रुप के किसी भी सदस्य पर न तो FCPA के उल्लंघन का आरोप है और न ही न्याय में बाधा डालने का.”
रिकॉर्ड तोड़ रेवेन्यू और मुनाफा, निवेशकों के लिए सावधानी की सलाह
अदाणी ग्रुप के प्रदर्शन पर बोलते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि “उथल-पुथल भरे वर्ष में भी हमने रिकॉर्ड राजस्व, अभूतपूर्व विकास और ऐतिहासिक मुनाफा दर्ज किया.”वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रुप का समेकित प्रदर्शन इस प्रकार रहा.
- रेवेन्यू: ₹2,71,664 करोड़ (7% की वृद्धि)
- EBITDA: ₹89,806 करोड़ (8.2% की वृद्धि)
- Net Debt-to-EBITDA: 2.6x (स्वस्थ स्तर)
उन्होंने आगे कहा कि अगले पांच वर्षों में ग्रुप 15-20 अरब डॉलर के पूंजी निवेश की योजना पर काम कर रहा है, जो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा.गौतम अदाणी ने शेयर बाजार को समुद्र की उपमा देते हुए कहा “बाजार एक समुद्र है. जितना पचा सको, उतना लो. लेकिन अगर क्षमता से ज्यादा ले लिया, तो डूबने का खतरा है. निवेश में संयम और समझ जरूरी है.”
अदाणी पावर और ग्रीन एनर्जी में बड़ी उपलब्धियां
अदाणी पावर ने 100 अरब यूनिट बिजली उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया और 2030 तक 31 GW क्षमता का लक्ष्य रखा है. अदाणी ग्रीन एनर्जी भारत में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रही है, जो खवड़ा में है. इसका लक्ष्य 2030 तक 50 GW क्षमता हासिल करना है. थर्मल, रिन्यूएबल और पंप हाइड्रो मिलाकर ग्रुप 2030 तक कुल 100 GW उत्पादन क्षमता तक पहुँचने की योजना पर है.
ग्रीन एनर्जी और रक्षा क्षेत्र में भी बढ़त
- अदाणी पावर ने 100 अरब यूनिट बिजली उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया और 2030 तक 31 GW क्षमता का लक्ष्य रखा है.
- अदाणी ग्रीन एनर्जी भारत में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रही है, जो खवड़ा में है। इसका लक्ष्य 2030 तक 50 GW क्षमता हासिल करना है.
- थर्मल, रिन्यूएबल और पंप हाइड्रो मिलाकर ग्रुप 2030 तक कुल 100 GW उत्पादन क्षमता तक पहुँचने की योजना पर है.
Also Read: 1 लाख टन बासमती चावल बंदरगाहों पर फंसा, भारत-ईरान व्यापार पर संकट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




