आ गया Aarogya Setu 2.0! अब हेल्थ रिकॉर्ड से लेकर अस्पताल तक, सब कुछ होगा एक ही ऐप में

Updated:
विज्ञापन
Aarogya Setu 2.0

Aarogya Setu 2.0

Aarogya Setu 2.0: Aarogya Setu 2.0 अब लोगों के लिए एक ही जगह पर कई डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं लेकर आया है. जानिए इस ऐप के नए फीचर्स और इससे मिलने वाले फायदे.

विज्ञापन

Aarogya Setu 2.0: केंद्र सरकार ने सोमवार को Aarogya Setu 2.0 लॉन्च कर दिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसे देश का नया राष्ट्रीय हेल्थ ऐप बताया. इस ऐप का उद्देश्य लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. अब अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड, इलाज से जुड़ी जानकारी और कई सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ एक ही ऐप के जरिए ले सकेंगे.

क्या है Aarogya Setu 2.0?

Aarogya Setu 2.0 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत तैयार किया गया है. यह ऐप नागरिकों के लिए एक डिजिटल हेल्थ गेटवे की तरह काम करेगा. इसके जरिए लोग अपना ABHA (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) बना सकेंगे, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड संभाल सकेंगे और अस्पतालों में Scan & Share फीचर से बिना कागज के रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. करीब 20 करोड़ डाउनलोड वाले इस ऐप को अब पहले से ज्यादा उपयोगी बनाया गया है ताकि शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के लोग भी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का आसानी से इस्तेमाल कर सकें.

कौन-कौन सी नई सुविधाएं मिलेंगी?

Aarogya Setu 2.0 में कई नए फीचर जोड़े गए हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • ABHA बनाने और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड संभालने की सुविधा.
  • AI की मदद से प्रिस्क्रिप्शन, लैब रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेजों को डिजिटल रिकॉर्ड में बदलने की सुविधा.
  • हेल्थ डैशबोर्ड, जहां मेडिकल हिस्ट्री एक जगह दिखाई देगी.
  • हार्ट रेट, स्टेप्स, कैलोरी और ग्लूकोज जैसी जानकारी ट्रैक करने के लिए वियरेबल डिवाइस से सिंक करने का ऑप्शन.
  • दवाइयों के समय की याद दिलाने के लिए मेडिसिन रिमाइंडर.

इलाज और बीमा से जुड़ी जानकारी कैसे मिलेगी?

ऐप में PM-JAY Wallet भी जोड़ा गया है. इसके जरिए लोग अपने आयुष्मान भारत योजना के तहत उपलब्ध कुल कवरेज, इस्तेमाल की गई राशि और परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी देख सकेंगे. इसके अलावा CAPF लाभार्थियों और निजी स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी जानकारी भी ऐप में उपलब्ध होगी. यूजर अपने क्लेम, बैलेंस और पॉलिसी की जानकारी एक ही जगह देख सकेंगे.

आपात स्थिति में कैसे करेगा मदद?

Aarogya Setu 2.0 सिर्फ हेल्थ रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है. ऐप के जरिए यूजर अपने आसपास के अस्पताल, क्लिनिक, डॉक्टर और डायग्नोस्टिक सेंटर खोज सकेंगे. इसमें e-RaktKosh के जरिए ब्लड यूनिट की उपलब्धता भी देखी जा सकेगी और जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस बुक करने की सुविधा भी मिलेगी. ऐप में परिवार के कई सदस्यों को एक ही अकाउंट से जोड़ने का ऑप्शन दिया गया है. वहीं My Consent फीचर के जरिए यूजर तय कर सकेंगे कि उनका स्वास्थ्य डेटा किसके साथ और कब साझा किया जाए. इससे लोगों के मेडिकल डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा भी बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: 30 जून से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola