ePaper

क्या 19 जनवरी को सोने-चांदी कीमतों में आई है कोई बड़ी राहत?, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Updated at : 19 Jan 2026 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 19 January 2026

आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया है.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 19 January 2026: 19 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव आया है. आज 24 कैरेट सोना 14,377 रुपये पर है. चांदी का भाव 2,94,900 रुपये प्रति किलो है. अपने शहर के ताजा रेट्स जानने के लिए यह आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़ें.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 19 January 2026: अगर आप आज मार्केट से सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. साल 2026 की शुरुआत से ही सोना-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं. आज यानी 19 जनवरी को सोने के भाव में हल्की गिरावट देखी गई है, लेकिन चांदी भी अपने कल के कीमत के मुकाबले थोड़ी सस्ती हुई है. चलिए जानते हैं आज आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा.

क्या सोने की कीमतों में आई है थोड़ी राहत?

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,377 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है. कल के मुकाबले इसमें 1 रुपये की मामूली गिरावट आई है. वहीं, आम तौर पर गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 13,179 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही आज दाम थोड़े स्थिर दिख रहे हों, लेकिन इस पूरे महीने में सोने ने 6% से ज्यादा की बढ़त दिखाई है, तो उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो सोने में पैसा निवेश करना चाहते हैं.

चांदी का क्या हाल है?

चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमत 294.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. कल के मुकाबले इसमें 100 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. दिलचस्प बात यह है कि इस जनवरी महीने में चांदी ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है और करीब 23% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. चेन्नई जैसे शहरों में तो चांदी 3 लाख रुपये के पार जा चुकी है, जो यह बताता है कि लोग चांदी को कितना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसकी डिमांड कितनी भारी है.

आपके शहर में क्या है आज का भाव?

सोने की कीमतें अलग-अलग शहरों में वहां के टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन की वजह से थोड़ी अलग होती हैं. अगर आप मुंबई, दिल्ली या बेंगलुरु में हैं, तो आज के लेटेस्ट रेट्स कुछ इस तरह हैं:

आज का गोल्ड रेट (प्रति 1 ग्राम)

शहर24 कैरेट (शुद्ध सोना)22 कैरेट (जेवर वाला सोना)18 कैरेट सोना
मुंबई₹14,377₹13,179₹10,783
दिल्ली₹14,392₹13,194₹10,798
कोलकाता₹14,377₹13,179₹10,783
बेंगलुरु₹14,377₹13,179₹10,783
चेन्नई₹14,486₹13,279₹11,089

चांदी की कीमतों में इस महीने काफी उछाल देखा गया है. खास तौर पर दक्षिण भारत के शहरों में चांदी के दाम बाकी जगहों के मुकाबले थोड़े ज्यादा चल रहे हैं. अपनी सिटी का रेट यहां चेक करें:

आज का चांदी का रेट

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम (1 Kg)
मुंबई₹2,949₹29,490₹2,94,900
दिल्ली₹2,949₹29,490₹2,94,900
कोलकाता₹2,949₹29,490₹2,94,900
बेंगलुरु₹2,949₹29,490₹2,94,900
चेन्नई₹3,099₹30,990₹3,09,900

ये भी पढ़ें: 2026 में पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में बड़ा बदलाव, जानें क्या है नए फायेदें

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola