कमजोरी के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 56 अंक गिरकर 30 हजार से नीचे फिसला सेंसेक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2017 9:52 AM
मुंबई : अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच मुक्त व्यापार संबंधी समझौता होने के बाद एशियाई बाजारों में आयी कमजोरी की वजह से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 56.33 अंक टूटकर 30 हजार के रिकॉर्ड स्तर से नीचे […]
मुंबई : अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच मुक्त व्यापार संबंधी समझौता होने के बाद एशियाई बाजारों में आयी कमजोरी की वजह से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 56.33 अंक टूटकर 30 हजार के रिकॉर्ड स्तर से नीचे 29,973.41 अंक पर आ गया. वहीं, 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 30.70 अंक टूटकर 9,311.45 अंक पर कारोबार कर रहा है. इस बीच, रुपये का शुरुआती कारोबार हल्की बढ़त के साथ शुरू हुआ. डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ 64.11 के स्तर पर खुला. गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे टूटकर 64.15 के स्तर पर बंद हुआ था.
बाजार विशेषज्ञों की ओर से कहा यह जा रहा है कि फ्रांस में पहले चरण के राष्ट्रपति चुनाव पूरा हो जाने के बाद अब अगले चरण में होने वाले चुनावों को लेकर वैश्विक बाजारों में सतर्कता का रुख बना हुआ है, जिसका असर एशियाई बाजारों समेत घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. एचडीएफसी बैंक के आशुतोष रैना का कहना है कि फ्रांस में हुए पहले चरण के बाद बाजार में पैदा हुई सतर्कता के बाद अमेरिका की ओर से टैक्स कटौती के बाद बने सकारात्मक रुख से थोड़ी राहत मिली है.
वहीं, अमेरिका की ओर से सियोल के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने की घोषणा के बाद दक्षिण कोरिया में मिसाइल प्रणाली तैनात किये के कारण निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया है. इस कारण एशियाई बाजारों में नरमी का रुख देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










