कालेधन की तलाशी : केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 80 जगहों पर आयकर विभाग कर रहा छापेमारी

चेन्नई : आयकर विभाग ने बुधवार को कर चोरी के मामले में तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में करीब 80 जगहों पर तलाशी शुरू की है. तलाशी अभियान में शामिल आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शहर की एक चिट फंड कंपनी और उसके सहयोगियों के खिलाफ तलाशी ली जा रही है. तमिलनाडु में करीब […]
चेन्नई : आयकर विभाग ने बुधवार को कर चोरी के मामले में तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में करीब 80 जगहों पर तलाशी शुरू की है. तलाशी अभियान में शामिल आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शहर की एक चिट फंड कंपनी और उसके सहयोगियों के खिलाफ तलाशी ली जा रही है. तमिलनाडु में करीब 43, केरल में 29 और कर्नाटक में छह के अलावा अन्य कुछ ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है.
उन्होंने कहा कि विभाग को कालाधन के ऊपर कुछ महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि चिट फंड या पोंजी योजना के जरिये कालाधन अर्जित किया गया है. उस पर कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान बुधवार की सुबह शुरू किया गया. फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि इस कार्रवाई का तमिलनाडु के कुछ राजनेताओं या उनके सहयोगियों से लेन-देना है या नहीं.
इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री के घर आयकर के छापों बाद जयललिता की सीट का उपचुनाव कैंसिल
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विभाग ने कई जगह तलाशी ली थी और तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्र सी विजयभास्कर और अन्य से संबंधित परिसरों पर छापे मारे थे. इस अभियान में आयकर विभाग को तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री विजय भास्कर के पास से उपचुनाव में इस्तेमाल करने के लिए रखी गयी करोड़ों रुपये की बड़ी रकम हासिल हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




