जीएसटी से जुड़े चार विधेयकों को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2017 4:04 PM
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था लागू करने से संबंधित चार विधेयकों को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही देश में एक जुलाई से एक-देश-एक कर-व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य और करीब आ गया है. राष्ट्रपति ने जिन विधेयकों पर अपनी सहमति की मुहर लगायी है […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था लागू करने से संबंधित चार विधेयकों को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही देश में एक जुलाई से एक-देश-एक कर-व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य और करीब आ गया है.
राष्ट्रपति ने जिन विधेयकों पर अपनी सहमति की मुहर लगायी है उनमें – केंद्रीय जीएसटी कानून 2017, एकीकृत जीएसटी कानून 2017, जीएसटी (राज्यों को मुआवजा) विधेयक, 2017, संघ शासित प्रदेश जीएसटी कानून 2017 शामिल हैं. अब राज्य विधानसभाओं में राज्य-जीएसटी विधेयक को पारित किया जाना शेष है.
राष्ट्रपति ने जिन विधेयकों को मंजूरी दी है उन्हें संसद के कल समाप्त हुये बजट सत्र में पारित किया गया है. सरकार का इरादा देश में एक जुलाई से जीएसटी व्यवस्था लागू करने का है.
जीएसटी व्यवस्था लागू करने के लिये गठित जीएसटी परिषद ने जीएसटी प्रणाली के विभिन्न नियमों को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा जीएसटी की चार दरें पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत तय की गई हैं. अब इन दरों में वस्तुओं एवं सेवाओं को रखने का काम किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










