ePaper

RBI की मौद्रिक समीक्षा, वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Updated at : 02 Apr 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
RBI की मौद्रिक समीक्षा, वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

नयीदिल्ली : छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत समीक्षा और वृहद आर्थिक आंकड़ें शेयर बाजार के कारोबार का रख तय करेंगे. विशेषज्ञाें ने यह राय जतायी है. रामनवमी के उपलक्ष्य में शेयर बाजार मंगलवार को बंद रहेगा. आम्रपाली आद्या ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स के निदेशक एवं शोध […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत समीक्षा और वृहद आर्थिक आंकड़ें शेयर बाजार के कारोबार का रख तय करेंगे. विशेषज्ञाें ने यह राय जतायी है. रामनवमी के उपलक्ष्य में शेयर बाजार मंगलवार को बंद रहेगा.

आम्रपाली आद्या ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स के निदेशक एवं शोध प्रमुख अबिनाश कुमार सुधांशु ने कहा, ‘‘सेवा क्षेत्र के पीएमआइ और विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआइ जैसे विभिन्न वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह आएंगे जो शेयर बाजार की दिशा को कुछ हद तक निर्धारित करेंगे. सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति होगी. कुल मिलाकर हमें चालू सप्ताह में उतार चढ़ाव रहने की उम्मीद है.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइवेट क्लायंट ग्रुप (पीसीजी) प्रमुख वीके शर्मा ने कहा कि वैश्विक और घरेलू स्तर पर कई आर्थिक आंकड़ें एक-एक कर आने वाले हैं लेकिन इन सभी आंकड़ों का हमारे बाजार पर शायद प्रभाव न हो लेकिन बाजार की नजर बुधवार और गुरवार को होने वाली रिजर्व बैंक की दो दिवसीय बैठक के नतीजे पर रहेगी.

ट्रेड स्मार्ट ऑनलाइन के संस्थापक निदेशक विजय सिंघानिया ने कहा, चालू सप्ताह में डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार चढ़ाव तथा छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बाजार की धारणा को तय करेंगे. मार्च के वाहन कंपनियों के बिक्री आंकड़ों के आने के बीच सोमवार को निवेशकों की नजर वाहन कंपनियाें के शेयराें पर रहेगी. बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 199.10 अंक अथवा 0.67 प्रतिशत और नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 65.75 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola