टाटा की नयी कार टीगॉर लांच, स्विफ्ट, अमेज समेत कई गाड़ियों को देगी टक्कर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा की नयी कार सेडान टीगॉर लांच हुई है. इस कार का सीधा मुकाबला , होंडा अमेज, हुंडई एक्सेंट, फॉक्सवेगन एमियो, स्विफ्ट डिजायर, फॉक्सवेजगन एमियो जैसी कारों से है. टीगॉर डीजल और पेट्रोल दोनों में मौजूद होगी. इसकी शुरूआती कीमत 4 लाख 70 हजार से लेकर 7 लाख .09 हजार तक होगी. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टाटा की नयी कार सेडान टीगॉर लांच हुई है. इस कार का सीधा मुकाबला , होंडा अमेज, हुंडई एक्सेंट, फॉक्सवेगन एमियो, स्विफ्ट डिजायर, फॉक्सवेजगन एमियो जैसी कारों से है. टीगॉर डीजल और पेट्रोल दोनों में मौजूद होगी. इसकी शुरूआती कीमत 4 लाख 70 हजार से लेकर 7 लाख .09 हजार तक होगी.
टीगॉर में ड्यूल टोन बम्पर दिये गये हैं. नयी हनीकॉम्ब ग्रिल के साथ ड्यूल-बैरल हैडलैंप्स और स्मोक्ड प्रोजेक्टर हैडलाइट है जो इसकी खूबियां बढ़ाती है. पीछे की तरफ एलईडी टेललाइटें और रियर विंडशील्ड के ऊपर की तरफ एलईडी स्टॉप-लैंप स्ट्रीप है. टीगॉर के पेट्रोल एक्सजेड वेरिएंट में 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि डीज़ल वर्जन में टियागो की तरह 14 इंच के अलॉय व्हील हैं
टीगॉर अपने शानदार फीचर्स को लेकर चर्चा में है. टीगॉर लेग स्पेश और आराम को लेकर भी दूसरी कारों को टक्कर दे रही है.इसके अलावा इसका बूट स्पेस 419 लीटर का है. टीगॉर का माइलेज भी शानदार है पेट्रोल में 20.3 और डीजल में 24.7 किमी प्रति लीटर बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










