चीन ने 2017 के लिये जीडीपी वृद्धि लक्ष्य 6.5 फीसदी तय किया

बीजिंग : दुनिया की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था चीन ने 2017 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का वृद्धि दर लक्ष्य आज घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया जो कि पिछले 25 साल में सबसे कम है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ली क्विंग ने आने वाले साल में और अधिक जटिल वैश्विक परिदृश्य के प्रति आगाह […]
बीजिंग : दुनिया की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था चीन ने 2017 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का वृद्धि दर लक्ष्य आज घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया जो कि पिछले 25 साल में सबसे कम है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ली क्विंग ने आने वाले साल में और अधिक जटिल वैश्विक परिदृश्य के प्रति आगाह किया है. चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी)_ के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए क्विंग ने कहा ‘‘चीन वास्तविक आर्थिक कार्य में बेहतर परिणाम देगा.’ सरकारी रपट के अनुसार, ‘चीन ने 2017 के लिए लगभग 6.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर का लक्ष्य रखा है. 2016 में यह लक्ष्य 6.5-7 प्रतिशत के दायरे में था.’ शिन्हुआ संवाद समिति का कहना है कि यह तय लक्ष्य 25 साल में सबसे कम है. इससे पहले 1992 में 6 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर का लक्ष्य रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










