ePaper

जियो का नया ऑफर, 31 मार्च के बाद भी कॉलिंग और नेशनल रोमिंग फ्री : अंबानी

Updated at : 21 Feb 2017 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
जियो का नया ऑफर, 31 मार्च के बाद भी कॉलिंग और नेशनल रोमिंग फ्री : अंबानी

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो का हैप्‍पी न्‍यू इयर आफर 31 मार्च 2017 को समाप्‍त हो जायेगा. इसके बाद 4जी इंटरनेट इस्‍तेमाल के लिए ग्राहकों को शुल्‍क देना होगा. लेकिन कंपनी ने एक राहत देते हुए राष्‍ट्रीय रोमिंग और वॉयस कॉल को फ्री रखने का निर्णय लिया है. 31 मार्च के बाद ग्राहकों को इंटरनेट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो का हैप्‍पी न्‍यू इयर आफर 31 मार्च 2017 को समाप्‍त हो जायेगा. इसके बाद 4जी इंटरनेट इस्‍तेमाल के लिए ग्राहकों को शुल्‍क देना होगा. लेकिन कंपनी ने एक राहत देते हुए राष्‍ट्रीय रोमिंग और वॉयस कॉल को फ्री रखने का निर्णय लिया है. 31 मार्च के बाद ग्राहकों को इंटरनेट इस्‍तेमाल के लिए जियो की मौजूदा टैरिफ अपनानी होगी.

रिलायंस जियो ने सिर्फ 170 दिन मंे 10 करोड ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह जानकारी देते हुए कई अन्य पेशकशों की घोषणा की. इसमें अप्रैल से किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी कंपनी की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक डेटा की पेशकश शामिल है.

उन्‍होंने कहा कि कंपनी की मुफ्त वॉयस और डेटा की आमंत्रण योजना समाप्त होने पर एक अप्रैल के बाद भी रिलायंस जियो एक अप्रैल से मुफ्त वॉयस कॉल और राष्ट्रीय रोमिंग की पेशकश जारी रखेगी. अंबानी ने कहा कि मौजूदा ग्राहकों को इस समय मिल रहे लाभ नयी दर योजना के तहत 303 रुपये मासिक के भुगतान तथा एक बार 99 रुपये के प्रवेश शुल्क की अदायगी के बाद 12 और महीने के लिए जारी रहेंगे.

अंबानी ने कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर सीधे प्रसारित संबोधन में कहा कि जियो ने अपनी सेवाएं पिछले साल 5 सितंबर को शुरू की थीं. आज सिर्फ 170 दिन बाद उसने अपने 4जी एलटीई, सभी आईपी वायरलेस ब्रॉडबैंड नेटवर्क पर 10 करोड ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है. करीब एक दशक बाद मुकेश अंबानी दूरसंचार क्षेत्र में लौटे हैं.

उन्‍होंने सस्ता डेटा प्लान तथा मुफ्त वॉयस की पेशकश के जरिये भारतीय दूरसंचार उद्योग में खलबली मचा दी है. इससे मौजूदा कंपनियां विलय पर विचार करने लगी हैं जिससे वे जियो की दर को चुनौती दे सकें.

जियो की हैपी न्यू ईयर पेशकश 31 मार्च को समाप्त हो रही है जिसके बाद एक अप्रैल से वह ग्राहकों से शुल्क लेगी. अंबानी ने कहा कि डेटा के मामले में जियो न केवल अन्य सभी प्रमुख कंपनियों की ऊंची बिक्री दर को चुनौती देगी बल्कि वह प्रत्येक प्लान में उनके मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक डेटा देगी. अपने मौजूदा 10 करोड़ ग्राहकों के लिए जियो प्राइम सदस्यता कार्यक्रम की पेशकश की गयी है.

इसके तहत ये ग्राहक एक बार 99 रुपये का शुल्क देकर शुरुआती मासिक 303 रुपये के शुल्क के साथ मार्च, 2018 तक अभी मिल रहे लाभ को पा सकते हैं. अंबानी ने कहा कि इन 170 दिन के दौरान जियो ने औसतन प्रतिदिन प्रति सेकेंड सात नये ग्राहक जोड़े. यह दुनिया में कहीं भी किसी प्रौद्योगिकी कंपनी की स्वीकार्यता का काफी ऊंचा स्तर हैं.

उन्‍होंने कहा कि 200 करोड़ मिनट्स के वॉयस और वीडियो कॉल्स के साथ 100 करोड़ से अधिक जीबी या 3.3 करोड जीबी डेटा जियो के नेटवर्क पर प्रतिदिन इस्तेमाल किया गया है. इससे मोबाइल डेटा इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया में नंबर एक देश बन गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola