रिलायंस जियो ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया को कहा ‘हैप्पी वेलेंटाइन डे”

नयी दिल्ली : बाजार में अपनी शुरुआत के साथ ही एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर जैसी पुरानी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों के साथ उलझने वाली नयी कंपनी रिलायंस जियो ने आज तीनों कंपनियों को वेलेंटाइन डे की शुभकामना दी. जियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते से ट्वीट किया, ‘प्रिय, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर, जियो की […]
नयी दिल्ली : बाजार में अपनी शुरुआत के साथ ही एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर जैसी पुरानी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों के साथ उलझने वाली नयी कंपनी रिलायंस जियो ने आज तीनों कंपनियों को वेलेंटाइन डे की शुभकामना दी. जियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते से ट्वीट किया, ‘प्रिय, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर, जियो की ओर से प्रेम भरा ‘हैप्पी वेलेंटाइन डे’.’
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी जियो ने हालांकि छोटे भाई अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस को इस पोस्ट में शुभकामना नहीं दी है.
उल्लेखनीय है कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने दूरसंचार विभाग और दूरसंचार नियामक ट्राई समेत कई मंचो पर जियो के खिलाफ उसकी मुफ्त सेवा के चलते शिकायत की थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










