ePaper

96 फीसदी शिकायतों के निपटारे के लिए आयकर विभाग को मिला पुरस्कार

Updated at : 06 Feb 2017 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
96 फीसदी शिकायतों के निपटारे के लिए आयकर विभाग को मिला पुरस्कार

नयी दिल्ली : आयकर विभाग को पिछले साल करदाताओं की रिफंड, पैन कार्ड और अन्य मामलों की 96 फीसदी शिकायतों का निपटारा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कृत किया गया है. विभाग ने इस संबंध में पिछले साल कई पहलें शुरू की थीं और उसने बीते साल करीब 20,000 शिकायतों का निपटारा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आयकर विभाग को पिछले साल करदाताओं की रिफंड, पैन कार्ड और अन्य मामलों की 96 फीसदी शिकायतों का निपटारा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कृत किया गया है. विभाग ने इस संबंध में पिछले साल कई पहलें शुरू की थीं और उसने बीते साल करीब 20,000 शिकायतों का निपटारा किया है.

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को पुरस्कृत किया. सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाता है. उसे यह पुरस्कार केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली के माध्यम से लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola