अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में सरपट वृद्धि की राह पर होगी

नयी दिल्ली : चालू वित्त वर्ष के दौरान नोटबंदी और मांग की कमी से जूझ रहे तेल, साबुन, सौंदर्य प्रसाधन जैसे रोजमर्रा की खपत वाले एफएमसीजी उद्योग का मानना है कि अगले वित्त वर्ष में गतिविधियां तीव्र वृद्धि की राह पर लौट आयेंगी. एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख घरेलू कंपनी गोदरेज कंजूमर प्राडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने […]
नयी दिल्ली : चालू वित्त वर्ष के दौरान नोटबंदी और मांग की कमी से जूझ रहे तेल, साबुन, सौंदर्य प्रसाधन जैसे रोजमर्रा की खपत वाले एफएमसीजी उद्योग का मानना है कि अगले वित्त वर्ष में गतिविधियां तीव्र वृद्धि की राह पर लौट आयेंगी. एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख घरेलू कंपनी गोदरेज कंजूमर प्राडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने यह उम्मीद जाहिर की है. जीसीपीएल के प्रबंध निदेशक विवेक गंभीर ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में एफएमसीजी क्षेत्र में तेजी लौट आयेगी. वृद्धि को समर्थन देने वाले बजट, सरकार के प्रोत्साहन और अतिरिक्त निवेश आने से वृद्धि होगी जिससे रोजगार के अवसर भी बढेंगे.’ उन्होंने कहा, अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में नोटबंदी से जीसीपीएल के कारोबार में भी कुछ व्यवधान हुआ, वर्ष 2016-17 के परिणाम पर इसका असर पड सकता है लेकिन उन्हें लगता है कि मौजूदा तिमाही वर्ष की पिछली तिमाही के मुकाबले बेहतर होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










