ePaper

बजट में सूझबूझ वाले उपायों से तीव्र वृद्धि के लिये नया प्रयास : अडाणी

Updated at : 02 Feb 2017 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
बजट में सूझबूझ वाले उपायों से तीव्र वृद्धि के लिये नया प्रयास : अडाणी

नयी दिल्ली : प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी ने कहा कि आम बजट में कृषि, ग्रामीण रोजगार और बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर जोर दिया गया है, जिससे नरेंद्र मोदी सरकार की सूजबूझ के साथ वृद्धि को साधने की क्षमता का पता चलता है. अडाणी समूह के चेयरमैन ने कहा है आम बजट 2017-18 विवेकपूर्ण बजटीय कदमों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रमुख उद्योगपति गौतम अडाणी ने कहा कि आम बजट में कृषि, ग्रामीण रोजगार और बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर जोर दिया गया है, जिससे नरेंद्र मोदी सरकार की सूजबूझ के साथ वृद्धि को साधने की क्षमता का पता चलता है. अडाणी समूह के चेयरमैन ने कहा है आम बजट 2017-18 विवेकपूर्ण बजटीय कदमों के जरिए वृद्धि की ओर नयी सोच को दिखाता है.

उन्होंने कहा है कि बजट में – ग्रामीण व वंचितों के लिए वृद्धि, शहरी भारत में बुनियादी ढांचे का निर्माण, किफायती मकान, राजकोषीय सूझबूझ पर जोर दिया गया है. इसके साथ ही इसमें ‘ईमानदार करदाताओं के हाथों में अधिक धन’ पर जोर है.

अडाणी ने कहा है कि यह बजट नाजुक वैश्विक आर्थिक हालात व लगातार अनिश्चितता के बीच पेश किया गया है. उनके एक बयान के अनुसार, ‘इन हालात में आईएमएफ व अंकटाड सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भारत को चमकते हुए बिंदु के रूप में रेखांकित किया है.’

अडाणी के अनुसार सरकार ने ग्रामीण भारत को संसाधन उपलब्ध कराते रहने की अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से सामने रखा है. ये संसाधन कृषि, ग्रामीण रोजगार व ग्रामीण बुनियादी ढांचे में विभिन्न कदमों के जरिए उपलब्ध कराये जाने हैं. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017-18 के लिए आम बजट कल संसद में पेश किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola