ePaper

रोजगार बाजार के लिए अच्छा है बजट : विशेषज्ञ

Updated at : 01 Feb 2017 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
रोजगार बाजार के लिए अच्छा है बजट : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली : आम बजट 2016-17 में बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा कारोबार सुगमता पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे रोजगार बाजार पर सकारात्मक असर होगा. यह सरकार की रोजगार सृजन की सोच के अनुकूल है. विशेषज्ञों ने यह राय जतायी है. सरकार ने बजट में डिजिटलीकरण, कामकाज और राजनीति में पारदर्शिता, महिलाओं और युवाओं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम बजट 2016-17 में बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा कारोबार सुगमता पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे रोजगार बाजार पर सकारात्मक असर होगा. यह सरकार की रोजगार सृजन की सोच के अनुकूल है. विशेषज्ञों ने यह राय जतायी है. सरकार ने बजट में डिजिटलीकरण, कामकाज और राजनीति में पारदर्शिता, महिलाओं और युवाओं को सशक्त करने, शिक्षा की गुणवत्ता, ग्रामीण भारत पर जोर दिया है.

टीमलीज की सह संस्थापक एवं ईवीपी रितुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा, ‘सीधे-सीधे बजट युवाओं के लिए पर्यटन, फुटवियर और कपड़ा उद्योग में रोजगार का संकेत देता है. बुनियादी ढांचे पर जोर तथा कारोबार सुगमता सरकार की विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन की पहल के अनुरूप है.’

आम बजट में लघु मझोले उद्योगों के लिए कॉरपोरेट कर की दर को कम करने का प्रस्ताव किया गया है. इसके अलावा 2.5 लाख से 5 लाख रुपये की सालाना आय पर व्यक्तिगत आयकर को 10 से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि व्यक्तिगत आयकर में छूट से उपभोक्ता की खरीद क्षमता बढेगी और इससे उपभोक्ता आधारित उद्योगों और सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola