ePaper

सैमसंग के वाइस चेयरमैन ली जा यंग की नहीं होगी गिरफ्तारी, दक्षिण कोरियाई अदालत ने ठुकरायी मांग

Updated at : 19 Jan 2017 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
सैमसंग के वाइस चेयरमैन ली जा यंग की नहीं होगी गिरफ्तारी, दक्षिण कोरियाई अदालत ने ठुकरायी मांग

सोल : दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने देश के सबसे धनवान उद्योगपतियों में शामिल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन ली जा-यंग की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किये जाने की मांग गुरुवार को खारिज कर दी. सोल सेंट्रल डिस्ट्रक्टि कोर्ट ने रिश्वतखोरी, गबन और झूठी गवाही के आरोप में ली को गिरफ्तार करने के […]

विज्ञापन

सोल : दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने देश के सबसे धनवान उद्योगपतियों में शामिल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन ली जा-यंग की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किये जाने की मांग गुरुवार को खारिज कर दी. सोल सेंट्रल डिस्ट्रक्टि कोर्ट ने रिश्वतखोरी, गबन और झूठी गवाही के आरोप में ली को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किये जाने की अभियोजन पक्ष की मांग को खारिज कर दिया.

48 साल के ली पर राष्ट्रपति पार्क ग्वेन हे तथा उनकी विश्वस्त चोई सून सिल को 43 अरब वोन (करीब 3.6 करोड़ डॉलर) की रिश्वत देने का आरोप है. साल 2015 में सैमसंग कंपनी के एक विवादास्पद विलय के लिए सरकार का समर्थन पाने के लिहाज से कथित तौर पर यह घूस दी गयी थी. इस मामले को लेकर पार्क को महाभियोग का सामना करना पड़ा. चोई फिलहाल जेल में हैं. अदालत ने कहा कि मामले में अभियोजन पक्ष अब तक ठोस सबूत पेश करने में नाकाम रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola