ePaper

महंगाई और जीडीपी पर जीएसटी का नहीं पड़ेगा कोई खास असर : नोमूरा

Updated at : 17 Jan 2017 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
महंगाई और जीडीपी पर जीएसटी का नहीं पड़ेगा कोई खास असर : नोमूरा

नयी दिल्ली : जापान की वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी नोमूरा ने मंगलवार को कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वित्तीय दृष्टि से तटस्थ होगा. इससे महंगाई को लेकर कोई दबाव बना भी, तो यह ज्यादा से ज्यादा 0.20 फीसदी तक ही बढ़ेगी. जीएसटी का जीडीपी और महंगाई पर पड़ने वाले असर को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जापान की वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी नोमूरा ने मंगलवार को कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वित्तीय दृष्टि से तटस्थ होगा. इससे महंगाई को लेकर कोई दबाव बना भी, तो यह ज्यादा से ज्यादा 0.20 फीसदी तक ही बढ़ेगी. जीएसटी का जीडीपी और महंगाई पर पड़ने वाले असर को लेकर यह बात नोमूरा की एक रिपोर्ट में कही गयी है. जापान की वित्तीय सेवा क्षेत्र की इस कंपनी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी के क्रियान्वयन के दौरान आर्थिक वृद्धि पर इसका प्रतिकूल प्रभाव भी असर नकारात्मक होगा.

भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में नोमूरा का निष्कर्ष ऐसे समय आया है, जब अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया है. इस बीच, केंद्र ने ज्यादातर छोटे करदाताओं का नियंत्रण राज्यों के पास रहने की सहमति दे दी है, लेकिन जीएसटी को लागू करने की तारीख को आगे बढ़ाकर एक जुलाई कर दिया गया है. जीएसटी को लागू करने की नयी समयसीमा पर रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हमारे इस अनुमान के अनुरूप है कि जीएसटी को अप्रैल से सितंबर, 2017 के बीच लागू किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola