रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या सात करोड के पार
Updated at : 16 Jan 2017 10:01 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई :नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का कहना है कि चार महीने में ही उसके ग्राहकों की संख्या 7.24 करोड को लांघ गई है. रिलायंस जियो के रणनीतिक व आयोजना प्रमुख अंशुमान ठाकुर ने यहां संवाददाताओं को बताया,‘ हमें हर दिन लाखों नये ग्राहक मिल रहे हैं और 31 दिसंबर तक हमारे ग्राहकों की संख्या […]
विज्ञापन
मुंबई :नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का कहना है कि चार महीने में ही उसके ग्राहकों की संख्या 7.24 करोड को लांघ गई है. रिलायंस जियो के रणनीतिक व आयोजना प्रमुख अंशुमान ठाकुर ने यहां संवाददाताओं को बताया,‘ हमें हर दिन लाखों नये ग्राहक मिल रहे हैं और 31 दिसंबर तक हमारे ग्राहकों की संख्या 7.24 करोड को लांघ गई. ‘
उल्लेखनीय है कि कंपनी की डेटा व वायस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक नि:शुल्क है. ठाकुर ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि कंपनी अपनी सेवाओं को कब से सशुल्क करेगी. कंपनी ने सितंबर 2016 में अपनी 4जी सेवा की औपचारिक शुरआत की थी. जब रिलांयस इंडस्टरीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने यथाशीघ्र 10 करोड ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा था.
ठाकुर ने कहा कि कंपनी अपनी कनेक्टिविटी सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है लेकिन कई जगह इंटरकनेक्टिविटी का मुद्दा अभी है. कंपनी ने एक बयान में कहा है कि जियो से एयरटेल नेटवर्क पर की जाने वाली फोन काल में ‘काल विफलता दर’ की दर 175 काल प्रति हजार है. नियमों के हिसाब से हजार काल में से पांच से अधिक काल विफल नहीं होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




