ePaper

जियो यूजर्स के लिए 30,000 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी में हैं मुकेश अंबानी

Updated at : 16 Jan 2017 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
जियो यूजर्स के लिए 30,000 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी में हैं मुकेश अंबानी

मुंबई : टेलीकॉम सेक्टर में 4G नेटवर्क को लेकर छिड़ी जंग अब और भी ज्यादा रोचक होने वाली है. रिलायंस इंडस्ट्रीज जियो सर्विस को मजबूती देने के लिए 4.4 बिलीयन डॉलर निवेश करेगी. ब्लूमबर्ग में छपी खबर के मुताबिक 4G नेटवर्क बाजार में टिके रहने के लिए रिलायंस ज्यादा निवेश करने की तैयारी में है. […]

विज्ञापन

मुंबई : टेलीकॉम सेक्टर में 4G नेटवर्क को लेकर छिड़ी जंग अब और भी ज्यादा रोचक होने वाली है. रिलायंस इंडस्ट्रीज जियो सर्विस को मजबूती देने के लिए 4.4 बिलीयन डॉलर निवेश करेगी. ब्लूमबर्ग में छपी खबर के मुताबिक 4G नेटवर्क बाजार में टिके रहने के लिए रिलायंस ज्यादा निवेश करने की तैयारी में है. भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 30,000 करोड़ रुपये होगी. कंपनी का दावा है कि जियो के साथ एक दिन में छह लाख ग्राहक जुड़ रहे हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज इस पैसे का उपयोग अपने नेटवर्क क्षमता को विस्तार करने में लगायेगी. फिलहाल जियो 31 मार्च 2017 तक मुफ्त सर्विस दे रही है. पहले 31 दिसंबर , 2016 तक मुफ्त सेवा देने की बात की गयी थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाया गया. जियो की इस मुफ्त सुविधा से टेलीकॉम सेक्टर में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का माहौल हो गया है. एयरटेल ने जियो के इस सर्विस को लेकर सवाल उठाया था. एयरटेल कंपनी ने टेलीकॉम रेगुलेशन ऑथिरिटी में इस मामले को लेकर शिकायत भी दर्जकरायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola