ब्रॉडबैंड में एफटीटीएच के जरिये फ्री डेटा और वॉयस कॉल्स देकर अब कंपनियों की बैंड बजाने की तैयारी में जियो!

Updated at : 13 Jan 2017 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रॉडबैंड में एफटीटीएच के जरिये फ्री डेटा और वॉयस कॉल्स देकर अब कंपनियों की बैंड बजाने की तैयारी में जियो!

नयी दिल्ली : स्मार्टफोन उपभोक्ताओं पर तोहफो और सुविधाओं की बरसात करने वाली रिलायंस जियो ने अब ब्रॉडबैंड यूजर्स पर एफटीटीएच यानी फाइबर टू द होम के जरिये सुविधाओं की बरसात करना शुरू कर दिया है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी एफटीटीएच सेवा की शुरुआत औद्योगिक नगरी मुंबई के सिर्फ छह स्थानों पर की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्मार्टफोन उपभोक्ताओं पर तोहफो और सुविधाओं की बरसात करने वाली रिलायंस जियो ने अब ब्रॉडबैंड यूजर्स पर एफटीटीएच यानी फाइबर टू द होम के जरिये सुविधाओं की बरसात करना शुरू कर दिया है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी एफटीटीएच सेवा की शुरुआत औद्योगिक नगरी मुंबई के सिर्फ छह स्थानों पर की गयी है, लेकिन इस सेवा के जरिये कंपनी अपने यूजर्स को तीन महीने तक फ्री डेटा के साथ मुफ्त वॉयस कॉल्स की भी सुविधा प्रदान कर रही है. रिलायंस जियो के यूजर्स को एफटीटीएच की सुविधा प्रदान करने के लिए मुंबई की कुछ इमारतों में फाइबर केबल लगाये जा रहे हैं.

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, रिलायंस जियो फाइबर कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने के लिए मुंबई की कई इमारतों को फाइबर केबल से जोड़ने का काम पूरा कर दिया है. फाइबर केबल से जुड़ी इन इमारतों के लोगों को कंपनी की ओर से फ्री डेटा और वॉयस कॉल्स की सुविधाएं भी शुरू कर दी गयी हैं.

रिलायंस जियो ने दावा किया है कि वह अपने एफटीटीएच सेवा के जरिये 1जीबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड देगी. वहीं, इसके यूजर्स का कहना है कि इस सेवा के शुरू होने के बाद फिलहाल उन्हें 70 से 100 एमबीपीएस की स्पीड मिल रही है. वहीं, कंपनी का यह भी कहना है कि अभी इस सेवा की शुरुआत प्रयोग के तौर पर की गयी है, इसलिए स्पीड में कमी नजर आ रही है. कंपनी का कहना है कि पूरे देश में एफटीटीएच सेवा शुरू हो जाने के बाद यूजर्स को दावे के अनुरूप स्पीड मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola