एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दरें 0.90 प्रतिशत तक घटायी, नयी दरें 7 जनवरी से प्रभावी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2017 8:44 PM

विज्ञापन

मुंबई : देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने आज अपनी मानक ब्याज दर 0.90 प्रतिशत तक कम कर दी. इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक भी करीब एक दर्जन बैंकों और आवास वित्त कंपनियों द्वारा ब्याज दरों में कटौती की पहल में शामिल हो गया. बैंक की संपत्ति देनदारी समिति […]

विज्ञापन

मुंबई : देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने आज अपनी मानक ब्याज दर 0.90 प्रतिशत तक कम कर दी. इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक भी करीब एक दर्जन बैंकों और आवास वित्त कंपनियों द्वारा ब्याज दरों में कटौती की पहल में शामिल हो गया. बैंक की संपत्ति देनदारी समिति ने विभिन्न परिपक्वता अवधि के लिये कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर में (एमसीएलआर) 0.75 प्रतिशत से 0.90 प्रतिशत तक कमी का आज फैसला किया.

इस बारे में संपर्क किये जाने पर उसके कार्यकारी निदेशक कैजाद भरुचा ने इसकी पुष्टि की और कहा कि इसका कारण नोटबंदी के बाद बैंकों में भारी मात्रा में नकदी की उपलब्धता होना है. उन्होंने कहा, ‘‘नकदी की स्थिति के आधार पर दरों का आकलन किया गया है और कर्जदाताओं को इसका पूरा लाभ दिया गया है. नयी दरें सात जनवरी से प्रभावी होंगी.

हालांकि, आइडीबीआइ बैंक तथा स्टेट बैंक आफ त्रावणकोर ने 2016 के अंतिम सप्ताह में ही ब्याज दर में कटौती की घोषणा की थी लेकिन एसबीआइ द्वारा रविवार को ब्याज दर में 0.90 प्रतिशत की कटौती के बाद अन्य बैंकों ने भी इस दिशा में कदम उठाये. नये साल की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बैंकों को गरीबों तथा पिछड़े तबकों को मदद करने के लिये कहे जाने के एक दिन बाद स्टेट बैंक तथा अन्य बैंकों ने यह कदम उठाया.

एचडीएफसी बैंक का एक साल के लिये एमसीएलआर 0.75 प्रतिशत कम होकर 8.15 प्रतिशत पर आ गया है जबकि स्टेट बैंक में यह 8.0 प्रतिशत तथा आईसीआईसीआई बैंक का 8.20 प्रतिशत है. एक दिन के लिये एमसीएलआर 0.85 प्रतिशत कम कर 7.85 प्रतिशत रह गयी है. जबकि तीन महीने की अवधि के लिये एमसीएलआर सर्वाधिक 0.90 प्रतिशत कम कर 7.90 प्रतिशत पर आ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola