ePaper

251 रुपये में स्‍मार्टफोन देने का दावा करने वाले मोहित गोयल ने छोड़ी कंपनी

Updated at : 29 Dec 2016 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
251 रुपये में स्‍मार्टफोन देने का दावा करने वाले मोहित गोयल ने छोड़ी कंपनी

नयी दिल्‍ली : कुछ महीने पहले भारत में 251 रुपये में स्‍मार्टफोन देने का दावा करने वाली कंपनी के फाउंडर ने ही कंपनी से इस्‍तीफा दे दिया है. नोएडा की एक कंपनी रिंगिंग बेल्‍स ने भारत में फ्रीडम 251 नाम से एक स्‍मार्टफोन की बिक्री की पेशकश की थी. कंपनी की ओर से इस बात […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : कुछ महीने पहले भारत में 251 रुपये में स्‍मार्टफोन देने का दावा करने वाली कंपनी के फाउंडर ने ही कंपनी से इस्‍तीफा दे दिया है. नोएडा की एक कंपनी रिंगिंग बेल्‍स ने भारत में फ्रीडम 251 नाम से एक स्‍मार्टफोन की बिक्री की पेशकश की थी. कंपनी की ओर से इस बात की घोषणा कंपनी के फाउंडर मोहित गोयल ने की थी. अब गोयल ने गुपचुप कंपनी से ही इस्‍तीफा दे दिया है. मोहित गोयल ही इस कंपनी के संस्थापक थे.

रिंगिंग बेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे मोहित ने अब एमडीएम इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से नयी कंपनी की शुरुआत की है. निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहीं उनकी पत्नी धारणा ने भी कंपनी छोड़ दी है. फिलहाल मोहित के भाई अनमोल रिंगिंग बेल्स के इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मोहित के स्थान पर कंपनी में उनकी सभी जिम्मेदारियां अब अनमोल निभायेंगे. मोहित और धारणा ने कंपनी छोड़ने का कोई बड़ा कारण नहीं बताया.

फ्रीडम 251 के ऐलान के बाद देश भर में करीब 7 करोड़ लोगों ने उसकी बुकिंग करायी है और 30,000 लोगों ने इसके लिए अडवांस पेमेंट भी कर दिया था. भारी आलोचनाओं के बीच कंपनी ने एडवांस राशि लौटा दी थी और फोन कैश ऑन डिलिवरी देने की बात की थी. कंपनी ने दावा किया था कि वह अब तक ताइवान से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 70,000 फोन मंगाकर बेच चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola