ePaper

नोटबंदी : करेंसी की हो सकती है किल्‍लत, प्रिटिंग प्रेस कर्मियों ने ओवटाइम से किया इंकार

Updated at : 28 Dec 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी : करेंसी की हो सकती है किल्‍लत, प्रिटिंग प्रेस कर्मियों ने ओवटाइम से किया इंकार

सालबोनी (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के सालबोनी में मुद्रा प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों के एक वर्ग ने अधिकारियों को सूचित किया है कि वे आज से नौ घंटे से अधिक समय तक काम नहीं करेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल) के कर्मचारी संघ ने अधिकारियों को एक नोटिस जारी कर कहा […]

विज्ञापन

सालबोनी (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के सालबोनी में मुद्रा प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों के एक वर्ग ने अधिकारियों को सूचित किया है कि वे आज से नौ घंटे से अधिक समय तक काम नहीं करेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल) के कर्मचारी संघ ने अधिकारियों को एक नोटिस जारी कर कहा है कि 14 दिसंबर से लगातार ओवरटाइम शिफ्ट में काम करने की वजह से उनके कई सदस्य बीमार पड़ गये हैं.

तृणमूल कांग्रेस के सांसद और संघ के अध्यक्ष सिसिर अधिकारी ने कहा, ‘मैसूर और सालबोनी में मुद्रा प्रिंटिंग प्रेस के कई कर्मचारी बीमार पड़ गये हैं. 14 दिसंबर से सभी कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा 12 घंटे की शिफ्ट में काम करने के लिए मजबूर किया गया ताकि नकदी की कमी पूरी की जा सके.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola