टाटा केमिकल्स के स्वतंत्र निदेशक के पद से हटे नुस्ली वाडिया, वाडिया के खिलाफ 75% मतदान

Updated:
विज्ञापन
टाटा केमिकल्स के स्वतंत्र निदेशक के पद से हटे नुस्ली वाडिया, वाडिया के खिलाफ 75% मतदान

मुंबई : नुस्ली वाडिया को टाटा केमिकल्स के स्वतंत्र निदेशक के पद से मतदान के जरिए हटाया गया.उनके खिलाफ 75.67 प्रतिशत मतदान हुआ. ज्ञात हो कि रतन टाटा और साइरस मिस्त्री के बीच विवाद के बाद कई कंपनियों के निदेशक पद को लेकर खींचतान बढ़ गयी है. ज्ञात हो कल टाटा ने टाटा समूह के […]

विज्ञापन

मुंबई : नुस्ली वाडिया को टाटा केमिकल्स के स्वतंत्र निदेशक के पद से मतदान के जरिए हटाया गया.उनके खिलाफ 75.67 प्रतिशत मतदान हुआ. ज्ञात हो कि रतन टाटा और साइरस मिस्त्री के बीच विवाद के बाद कई कंपनियों के निदेशक पद को लेकर खींचतान बढ़ गयी है.

ज्ञात हो कल टाटा ने टाटा समूह के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए यह क्षण अकेलेपन वाले है. अखबारों में मुझ पर निराधार आरोप लगाये जा रहे हैं लेकिन भले ही यह लड़ाई कितना ही पीड़ादायी न हो सच्चाई सबके सामने आयेगी. रतन टाटा ने कहा कि लोग मेरी व्यक्तिगत छवि तो नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. 4 अक्तूबर को मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से अचानक हटा दिया गया. रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया. टाटा ने यहां टाटा कैमिकल्स के शेयरधारकों की बैठक में अपने विचार रखने के लिए हस्तक्षेप किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola