ePaper

जल्‍द ही 500 रुपये की नयी श्रृंखला के नोट जारी करेगा रिजर्व बैंक

Updated at : 17 Dec 2016 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
जल्‍द ही 500 रुपये की नयी श्रृंखला के नोट जारी करेगा रिजर्व बैंक

मुंबई : रिजर्व बैंक ने आज कहा कि वह जल्द महात्मा गांधी (नयी) श्रृंखला में 500 का नया नोट जारी करेगा. इसमें दोनों नंबर पैनलों में इनसेट में ई लिखा होगा. नोट के पिछली तरफ स्वच्छ भारत का लोगो छपा होगा. रिजर्व बैंक ने कहा कि कुछ अतिरिक्त चीजें होंगी. मसलन नंबर पैनल में स्टार […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक ने आज कहा कि वह जल्द महात्मा गांधी (नयी) श्रृंखला में 500 का नया नोट जारी करेगा. इसमें दोनों नंबर पैनलों में इनसेट में ई लिखा होगा. नोट के पिछली तरफ स्वच्छ भारत का लोगो छपा होगा. रिजर्व बैंक ने कहा कि कुछ अतिरिक्त चीजें होंगी. मसलन नंबर पैनल में स्टार हो सकता है. इन नोटों के पैकेट 100 नोट होंगे लेकिन वे क्रमवार नहीं होंगे. इस बीच सरकार ने आज संसद में एक सवाल के जवाब में कहा कि अन्य मूल्य वर्ग में भी नये डिजाइन के बैंक नोट जारी किये जाएंगे.

वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि राजनयिक मिशनों ने सरकार के हाल के अर्थव्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के प्रयास की सराहना करते हुए पत्र लिखा है. इस कदम का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर सकारात्मक असर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola