ePaper

TCS से भी हटाये गये सायरस मिस्त्री, कहा - मेरी नैतिक जीत हुई है

Updated at : 14 Dec 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
TCS से भी हटाये गये सायरस मिस्त्री, कहा - मेरी नैतिक जीत हुई है

मुंबई : सायरस पी मिस्त्री को मंगलवार रात टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के निदेशक पद से हटा दिया गया. कंपनी की असाधारण आमसभा (ईजीएम) में मौजूद 93.11 प्रतिशत शेयरधारकों ने मिस्त्री को हटाये जाने के पक्ष में मतदान किया. मिस्त्री को हटाने के टाटा सन्स के एक विशेष प्रस्ताव पर […]

विज्ञापन

मुंबई : सायरस पी मिस्त्री को मंगलवार रात टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के निदेशक पद से हटा दिया गया. कंपनी की असाधारण आमसभा (ईजीएम) में मौजूद 93.11 प्रतिशत शेयरधारकों ने मिस्त्री को हटाये जाने के पक्ष में मतदान किया. मिस्त्री को हटाने के टाटा सन्स के एक विशेष प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बुलायी गयी ईजीएम में टीसीएस के 197.04 करोड़ शेयर में से 170.95 करोड़ शेयर रखने वाले शेयरधारकों ने उन्हें हटाने के पक्ष में मतदान किया.

कंपनी के अनुसार 93.11 प्रतिशत शेयरधारकों ने प्रस्ताव के पक्ष में, वहीं 6.89 प्रतिशत ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया. नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले 103 अरब डॉलर के समूह की कर्ताधर्ता कंपनी टाटा सन्स के टीसीएस में 73 प्रतिशत शेयर हैं. मिस्त्री को गत 24 अक्तूबर को अचानक से टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था, लेकिन वह समूह की विभिन्न कंपनियों के प्रमुख बने रहे.

अंतरिम चेयरमैन के तौर पर मिस्त्री की जगह लेने वाले रतन टाटा ने बोर्डों से और संचालन कर रहीं कंपनियों से मिस्त्री को हटाकर समूह पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है. कल ही टाटा सन्स की सहायक कंपनी टाटा इंडस्टरीज ने मिस्त्री को निदेशक पद से हटाया था. दूसरी ओर सायरस मिस्‍त्री ने कहा है कि मेरी नैतिक जीत हुई है. 20 फीसदी शेयरधारकों ने मेरे समर्थन में मतदान किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola