ePaper

10 दिसंबर से 3 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, बढ़ेगी परेशानी!

Updated at : 09 Dec 2016 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
10 दिसंबर से 3 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, बढ़ेगी परेशानी!

नयी दिल्‍ली : नोटबंदी से परेशान जनता की परेशानी और भी बढ़ सकती है. शनिवार से सोमवार तक सभी बैंक तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे. 10 दिसंबर को सप्‍ताह का दूसरा शनिवार है वहीं दूसरे दिन रविवार की छुट्टी होगी. इसके बाद सोमवार को ईद-ए-मिलाद का त्‍योहार है. इस दिन भी बैंकों में छुट्टी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : नोटबंदी से परेशान जनता की परेशानी और भी बढ़ सकती है. शनिवार से सोमवार तक सभी बैंक तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे. 10 दिसंबर को सप्‍ताह का दूसरा शनिवार है वहीं दूसरे दिन रविवार की छुट्टी होगी. इसके बाद सोमवार को ईद-ए-मिलाद का त्‍योहार है. इस दिन भी बैंकों में छुट्टी रहेगी. शुक्रवार के बाद बैंक मंगलवार को ही खुलेंगे. तीन दिन की छुट्टी की वजह से एटीएम पर ज्यादा भीड़ लगने की उम्‍मीद है. बैंकों में पहले से ही कैश की किल्‍लत है ऐसी हालत में एटीएम में भी ज्‍यादा कैश फीड नहीं किया जा सकता है.

यह पूरा सप्‍ताह सैलरी सप्‍ताह रहा, ऐसे में सैलरी निकासी के लिए भी इस सप्‍ताह बैंकों और एटीएम में भीड़ थी. दूसरे सप्‍ताह भी बैंकों में भारी भीड़ की उम्‍मीद जतायी जा रही है. हालांकि सरकार बार-बार लोगों से कैशलेस ट्रांजेक्‍शन पर जोर देने की अपील कर रही है. पैसे निकालने की सीमा तय होने के कारण लोग हर दिन या तो बैंक के चक्‍कर काट रहे हैं या एटीएम की लाइन में खड़े हो रहे हैं.

बैंकों की छुट्टी से बढ़ेगी परेशानी

लगातार 3 दिन तक बैंक बंद रहने से लोगों की समस्याएं कई गुना बढ़ने की आशंका है. कई एटीएम को अभी भी इस प्रकार अपग्रेड नहीं किया जा सका है कि उनसे पांच सौ रुपये के नये नोट निकल पायें. बैंकों के विभिन्‍न एटीएम में केवल 2000 रुपये और 100 रुपये के नोट ही निकल पा रहे हैं. अधिकांश एटीएम और बैंक की ब्रांचों में कैश की किल्‍लत अभी भी बरकरार है. ऐसे में 3 दिन की छुट्टी होने से दिक्कत बढ़ सकती हैं. वहीं, नोटबंदी के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब बैंक लगातार 3 दिन तक बंद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola