मुकेश अंबानी ने खेला बड़ा दांव, नोटबंदी पर मोदी को दिया समर्थन, जियो मर्चेंट का ऐलान

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने गुरुवार को एक बड़ा दांव खेल दिया है. एक तरफ उन्होंने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए सरकार द्वारा उठाये गये कदम की सराहना की है, वहीं उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दूरसंचार कंपनियों पर भी करारा प्रहार किया है. इसके साथ ही, उन्होंने कैशलेस […]
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने गुरुवार को एक बड़ा दांव खेल दिया है. एक तरफ उन्होंने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए सरकार द्वारा उठाये गये कदम की सराहना की है, वहीं उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दूरसंचार कंपनियों पर भी करारा प्रहार किया है. इसके साथ ही, उन्होंने कैशलेस अर्थव्यवस्था की दिशा में सरकार का सहयोग करते हुए जियो मर्चेंट लॉन्च करने और जियो मनी के विस्तार करने का ऐलान भी किया है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी द्वारा गुरुवार को किये गये ऐलान को आर्थिक तौर पर एक बहुत बड़ा निर्णय माना जा रहा है. अपने संबोधन में हालांकि उन्होंने किसी भी दूर संचार कंपनी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि इंटरकनेक्शन से जुड़े मुद्ददों के कारण बीते तीन महीने के दौरान मौजूदा तीन दूरसंचार ऑपरेटर्स के नेटवर्क से की गयी 900 करोड़ वॉयस कॉल फेल हो गयी है. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि रिलायंस जियो पहले तीन महीने में सोशल साइट्स फेसबुक और फ्री मैसेजिंग एप व्हाट्स एप के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से बढ़ी है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी प्रेसवार्ता के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि रिलायंस जियो के शुरू होने के 90 दिन के कम समय में भी पांच करोड़ से अधिक ग्राहक बने हैं. उन्होंने कहा कि इसके नेटवर्क में लगातार विस्तार हो रहा है और उम्मीद है कि रिलायंस जियो के लॉन्च करने के पहले उन्होंने जितने ग्राहकों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है, उस दिशा में यह अहम कदम है.
अपने प्रतिस्पर्धी कंपनी एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन का नाम लिये बगैर उन पर प्रहार करते हुए कहा कि बीते तीन महीने में इन तीनों कंपनियों की वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है. इंटरकनेक्शन नियमों के तहत इन तीनों कंपनियों ने रिलायंस जियो के ग्राहकों की वॉयस कॉल को बाधित किया है.
इंटरकनेक्शन नियमों के तहत वॉयस कॉल को बाधित करने को लेकर रिलायंस जियो की ओर से भारतीय दूरसंचार विनियामक ट्राई में पहले ही शिकायत की जा चुकी है. ट्राई ने दोनों पक्षों समेत भारतीय सेल्यूलर ऑपरेटर एसोसिएशन (आईसीओए) ने एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन समेत अन्य कंपनियों पर करीब 1000 करोड़ रुपये से अधिक राशि के जुर्माने की सिफारिश भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




