8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग कब आयेगा? जानें लेटेस्ट अपडेट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Aug 2022 4:58 PM

विज्ञापन

साल 1986 से केंद्र सरकार हर 10 वर्षों पर नया वेतन आयोग लेकर आती है. साल 1986 के बाद यह 1996 और 2006 होता हुआ 2016 तक आया है. वर्तमान वेतन आयोग साल 2016 में आया है और इस हिसाब से अगर देखें, तो...

विज्ञापन

8th Pay Commission Latest News Today: 8वें वेतन आयोग काे लेकर चर्चाएं तेज हैं. पिछले दिनों सरकार की ओर से संसद में कहा गया कि उसकी योजना में नये वेतन आयोग को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है. ऐसे में वेतन में बढ़ोतरी की बात जोह रहे केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार थोड़ा लंबा होने जा रहा है. केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी के लिए इस्तेमाल होनेवाले वेतन आयोग काे लेकर नये वेतन आयोग को लेकर सरकार की ओर से बताया गया है कि अगला वेतन आयोग नहीं आयेगा. इसका मतलब यह हुआ कि अगली बार से सैलरी बढ़ाने के लिए नयी व्यवस्था लागू की जाएगी.

कब आयेगा 8वां वेतन आयोग?

वेतन आयोग की बात करें, तो एजी ऑफिस ब्रदरहुड, इलाहाबाद के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी बताते हैं कि साल 1986 से केंद्र सरकार हर 10 वर्षों पर नया वेतन आयोग लेकर आती है. साल 1986 के बाद यह 1996 और 2006 होता हुआ 2016 तक आया है. वर्तमान वेतन आयोग साल 2016 में आया है और इस हिसाब से अगर देखें, तो अगला वेतन आयोग, यानी 8वां वेतन आयोग साल 2026 में लागू हो सकता है. उन्होंने बताया कि वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में आमतौर पर डेढ़ साल का समय लगता है.

Also Read: 8th Pay Commission: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? मोदी सरकार ने साफ-साफ बता दिया, आप भी जान लें
नहीं करना होगा 10 साल लंबा इंतजार

ऐसे में कह सकते हैं कि मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद अगर सत्ता में रह जाती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2026 में 8वां वेतन आयोग के फायदों का लाभ मिलने लगेगा. वहीं, दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2024 में वेतन अनुशंसा की नयी व्यवस्था लागू की जा सकती है. इसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए 10 साल का लंबा इंतजार नहीं करना होगा. साथ ही फिटमेंट फैक्टर की व्यवस्था को भी खत्म किया जा सकता है. इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है.

Also Read: 7th Pay Commission: 54 हजार रुपये का यह क्‍लेम नहीं किया है तो चूकिए मत, एरियर के साथ मिलेगी मोटी रकम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola