ePaper

साइरस मिस्‍त्री के हटाये जाने के बाद से टाटा समूह के सभी शेयरों की कीमत में गिरावट

Updated at : 18 Nov 2016 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
साइरस मिस्‍त्री के हटाये जाने के बाद से टाटा समूह के सभी शेयरों की कीमत में गिरावट

मुंबई : टाटा समूह के चेयरमैन पद से साइरस मिस्‍त्री को हटाये जाने के बाद टाटा समूह के सभी शेयरों में लगातार गिरावट जारी है. मिस्‍त्री को हटाये जाने के बाद आलोचनाएं झेल रहे टाटा सन्‍स ने कहा था कि मिस्‍त्री अपने शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे थे और कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे. […]

विज्ञापन

मुंबई : टाटा समूह के चेयरमैन पद से साइरस मिस्‍त्री को हटाये जाने के बाद टाटा समूह के सभी शेयरों में लगातार गिरावट जारी है. मिस्‍त्री को हटाये जाने के बाद आलोचनाएं झेल रहे टाटा सन्‍स ने कहा था कि मिस्‍त्री अपने शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे थे और कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे. टाटा सन्‍स ने तो ये भी कहा कि मिस्‍त्री टाटा समूह के कुछ कंपनियों को अपने अधीन करना चाहते थे. तमाम विवादों का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा है. 24 अक्‍तूबर को साइरस मिस्‍त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाया गया. उसके बाद 25 अक्‍तूबर को समूह के शेयरों की जो कीमतें थीं उसमें गिरावट आयी है. करीब सभी शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है.

अगर 25 अक्‍तूबर की तुलना में 18 नवंबर को शेयरों की कीमतों की स्थिति देखें तो पायेंगे कि सबसे ज्‍यादा गिरावट टीसीएस के शेयरों में आयी है. टीसीएस के शेयर जहां 25 अक्‍तूबर को 2414 रुपये पर था वहीं अब18 नवंबर को टीसीएस के शेयर 3113 रुपये पर पहुच गया. टीएसीएस के शेयरों में सबसे ज्‍यादा 301 रुपये की गिरावट देखने को मिली. इसी प्रकार टाटा कैमिकल्‍स के शेयर भी इन दिनों में 106 रुपये टूटे हैं. 25 अक्‍तूबर को जिन शेयरों की कीमत 570 रुपये थी, उनकी कीमत 18 नवंबर को 464 रुपये पर पहुंच गये.

टाटा मोटर्स के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. टाटा मोटर्स के शेयर 25 अक्‍तूबर को 547 रुपये पर थे, 17 नवंबर को टाटा मोटर्स के शेयर 465 रुपये पर हैं. इसके साथ ही टाटा स्‍टील, टाटा पावर, टाटा ग्लोबल, टाइटन, टाटा कम्‍यूनिकेशन, टाटा टेली सर्विसेज और इंडिया टोटल कंपनी के शेयर प्राइजों में भी गिरावट दर्ज की गयी.

टाटा समूह के शेयरों की स्थिति

टाटा समूह

25 अक्‍तूबर को कीमतें (रुपये में)

18 नवंबर को कीमतें (रुपये में)

गिरावट (रुपये में)

टाटा मोटर्स54746581
टाटा स्‍टील41938930
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज24142113301
टाटा केमिकल्‍स570464106
टाटा पावर837013
टाटा ग्‍लोबल15112031
टाइटन37630571
टाटा कम्‍यूनिकेशन65860454
टाटा टेली सर्विसेज7.356.45.90
इंडिया होटल्‍स1289038

मिस्त्री को कानून के दायरे में हटाया गया : टाटा ग्लोबल

टाटा ग्लोबल बेवरेजेज ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाये जाने के फैसले का बचाव करते हुए आज कहा कि उसने उचित तरीके से शेयर बाजारों को बोर्ड के फैसले की सूचना दी है. बंबई शेयर बाजार द्वारा मांगे गये स्पष्टीकरण के जवाब में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज ने मिस्त्री ने बोर्ड की बैठक में हुए फैसले के बारे में गलत जानकारी दी है. कंपनी ने कहा कि हटाये गये चेयरमैन द्वारा उन्‍हें गलत तरीके से हटाने की जो सूचना दी गयी है वह पूरी तरह गलत है. कंपनी ने कहा कि मिस्त्री को पूरी तरह कानून के दायरे में हटाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola