अब 24 नवंबर तक नहीं देना होगा टोल टैक्स

नयी दिल्ली : नोटबंदी के चलते लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने राहत देने के लिए कई कदम उठाये हैं.इसी कड़ी मेंअबदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर 24 नवंबर की आधी रात तक टोल टैक्स की वसूली नहीं किये जाने का फैसला लिया गया है. इससे पहले राजमार्गों पर सुगम यातायात […]
नयी दिल्ली : नोटबंदी के चलते लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने राहत देने के लिए कई कदम उठाये हैं.इसी कड़ी मेंअबदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर 24 नवंबर की आधी रात तक टोल टैक्स की वसूली नहीं किये जाने का फैसला लिया गया है.
इससे पहले राजमार्गों पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने टोल टैक्स माफ करने की सीमा 14 नवंबर से बढ़ाकर 18 नवंबर तक कर दीथी. उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से 8 नवंबर की आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा के बाद बाजार में नोट की किल्लत होने के कारण राजमार्गों पर जाम लगने लगे थे. जिससे सरकार ने राजमार्गों पर टोल टैक्स माफ कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




