ePaper

नोटबंदी : एलआइसी ने प्रीमियम भुगतान का समय बढ़ाया

Updated at : 16 Nov 2016 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी : एलआइसी ने प्रीमियम भुगतान का समय बढ़ाया

मुंबई : जीवन बीमा निगम (एलआइसी) ने आज पालिसीधारकों के लिए नवीकरण प्रीमियम भुगतान का समय बढ़ा दिया है. बड़े नोटाें पर प्रतिबंध की वजह से लोगाें के समक्ष आ रही दिक्कतोें के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘पालिसीधारकों को किसी तरह की परेशानी […]

विज्ञापन

मुंबई : जीवन बीमा निगम (एलआइसी) ने आज पालिसीधारकों के लिए नवीकरण प्रीमियम भुगतान का समय बढ़ा दिया है. बड़े नोटाें पर प्रतिबंध की वजह से लोगाें के समक्ष आ रही दिक्कतोें के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘पालिसीधारकों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए तथा नवीकरण प्रीमियम के भुगतान को एलआइसी ने कुछ रियायतें देने की घोषणा की है.”

कंपनी ने कहा कि यह सुविधा उन पालिसियां पर दी जायेगी जिनमें ग्रेस की अवधि 9 नवंबर से 30 नवंबर तक है, अब उनका भुगतान बिना किसी जुर्माने के 30 नवंबर तक किया जा सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola