साइरस मिस्त्री की TCS से भी छुट्टी, इशात हुसैन बनाये गये अंतरिम चेयरमैन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2016 10:37 AM
भाषा नयी दिल्ली : टाटा संस ने इशात हुसैन को समूह की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टाटा कसंल्टेंसी सविर्सिज (टीसीएस) का चेयरमैन नियुक्त किया है. उन्हें साइरस मिस्त्री के स्थान पर चेयरमैन बनाया गया है. मिस्त्री को पिछले महीने ही टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाया गया है. टीसीएस ने नियामकीय सूचना में […]
भाषा
नयी दिल्ली : टाटा संस ने इशात हुसैन को समूह की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टाटा कसंल्टेंसी सविर्सिज (टीसीएस) का चेयरमैन नियुक्त किया है. उन्हें साइरस मिस्त्री के स्थान पर चेयरमैन बनाया गया है. मिस्त्री को पिछले महीने ही टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाया गया है. टीसीएस ने नियामकीय सूचना में कहा है, ‘कंपनी (टीसीएस) को 9 नवंबर 2016 का एक पत्र टाटा संस लिमिटेड से प्राप्त हुआ है जिसमें साइरस मिस्त्री के स्थान पर इशात हुसैन को तुरंत प्रभाव से कंपनी निदेशक मंडल का चेयरमैन नामित किया गया है.
इस के साथ ही मिस्त्री अब कंपनी निदेशक मंडल के चेयरमैन नहीं रहे. अब हुसैन कंपनी के नये चेयरमैन हैं.’ टीसीएस ने कहा है कि हुसैन तब तक कंपनी के चेयरमैन बने रहेंगे जब तक कि उनके स्थान पर नया चेयरमैन नियुक्त नहीं किया जाता है.
टीसीएस ने कहा है, ‘टाटा संस ने कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 115 के साथ पठित धारा 169 के तहत एक विशेष नोटिस जारी किया है. इसमें कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 100/2 के तहत कंपनी शेयरधारकों की एक असाधारण आम बैठक भी बुलायी गयी है जिसमें कि साइरस मिस्त्री को कंपनी के निदेशक पद से हटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










