ePaper

रिजर्व बैंक के खाली पड़े डिप्टी गवर्नर पद के लिए 90 आवेदन

Updated at : 01 Nov 2016 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के खाली पड़े डिप्टी गवर्नर पद के लिए 90 आवेदन

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक खाली पड़े डिप्टी गवर्नर पद के लिए वित्त मंत्रालय को करीब 90 आवेदन प्राप्त हुए हैं. यह पदके उर्जित पटेल को गवर्नर बनाये जाने के बाद रिक्त हुआ है और इसके लिए आवेदन करने वालों में कनिष्क अधिकारी और बैंक अधिकारी भी शामिल हैं. सूत्रों ने बताया, ‘हमें करीब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक खाली पड़े डिप्टी गवर्नर पद के लिए वित्त मंत्रालय को करीब 90 आवेदन प्राप्त हुए हैं. यह पदके उर्जित पटेल को गवर्नर बनाये जाने के बाद रिक्त हुआ है और इसके लिए आवेदन करने वालों में कनिष्क अधिकारी और बैंक अधिकारी भी शामिल हैं. सूत्रों ने बताया, ‘हमें करीब 90 आवेदन मिले हैं. इन आवेदनों को जांच-परखने के बाद तैयार की गयी आवेदकों की सूची मंत्रिमंडलीय सचिव पी. के. सिन्हा की अध्यक्षता वाली उस समिति के पास भेजी गयी है जो वित्तीय क्षेत्र के नियामकों की नियुक्ति के लिए प्रत्याशियों की खोज करने का काम करती है.’

सूत्रों ने बताया कि समिति अपने पास गये नामों में अभी और काट-छांट कर सकती है और उसके बाद अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले स्तर पर काटछांट की जरुरत इस लिए पड़ी क्योंकि आवेदकों में कुछ कनिष्क स्तर के अधिकारी और मध्यम स्तर के बैंक अधिकारियों के नाम भी थे. वित्तीय सेवा विभाग ने इस संबंध में 21 अक्तूबर तक आवेदन मंगाए थे.

इस समय रिजर्व बैंक में तीन डिप्टी गवर्नर आर गांधी, एसएस मुंदडा और एनएस विश्वनाथन शामिल हैं. इस पद के लिए प्रत्याशी को आवश्यक अनुभव होना चाहिए साथ ही उसकी आयु 60 वर्ष से कम होनी चहिए. नियुक्ति तीन साल के लिए की जाएगी और व्यक्ति को उसके बाद फिर इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola