राजकोषीय घाटा पहले चार माह में 3.93 लाख करोड़ रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 6:55 PM
नयी दिल्ली : चालू वित्त वर्ष के शुरूआती चार माह के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिये लगाये गये अनुमान का 73.3 प्रतिशत यानी 3.93 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पिछले वित्त वर्ष 2015-16 की इसी चार माह की अवधि में यह 69.3 प्रतिशत रहा था. राजकोषीय घाटा किसी भी वित्त […]
नयी दिल्ली : चालू वित्त वर्ष के शुरूआती चार माह के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के लिये लगाये गये अनुमान का 73.3 प्रतिशत यानी 3.93 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पिछले वित्त वर्ष 2015-16 की इसी चार माह की अवधि में यह 69.3 प्रतिशत रहा था.
राजकोषीय घाटा किसी भी वित्त वर्ष के दौरान होने वाली कुल प्राप्तियों और खर्च का अंतर होता है. वर्ष 2016-17 के दौरान इसके 5.33 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. यह राशि देश की जीडीपी का 3.5 प्रतिशत होगी. महालेखा नियंत्रक के आंकडों के अनुसार अप्रैल से जुलाई 2016 के दौरान शुद्ध कर प्राप्तियां 2.22 लाख करोड़ रुपये रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










