आयकर रिटर्न की तिथि 5 अगस्त तक बढ़ायी गयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2016 8:11 PM

विज्ञापन

मुंबई : करदाताओं के लिए अच्छी खबर है अब वो 5 अगस्त तक इनकम टैक्स का रिटर्न भर पायेंगे. अभी तक इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई तक है. रेवन्यू सेक्रेटरी हसमुख अढिया ने कहा कि पीएसयू बैंकों की हड़ताल व जम्मू कश्मीर में अशांति का माहौल को देखते हुए इसकी तिथि बढ़ायी गयी है. सरकार […]

विज्ञापन

मुंबई : करदाताओं के लिए अच्छी खबर है अब वो 5 अगस्त तक इनकम टैक्स का रिटर्न भर पायेंगे. अभी तक इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई तक है. रेवन्यू सेक्रेटरी हसमुख अढिया ने कहा कि पीएसयू बैंकों की हड़ताल व जम्मू कश्मीर में अशांति का माहौल को देखते हुए इसकी तिथि बढ़ायी गयी है.

सरकार ने आयकरदाताओं के लिए रिटर्न भरना आसान कर दिया है. गौरतलब है कि देशभर में करीब 27 लाख नये आयकरदाता कर के दायरे में लाए गए हैं. आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ नए लोगों को आयकर के दायरे में लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है.इनकम टैक्स को सरल बनाने के लिए कई कदम उठाये गये है. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए एक अलग से वेबसाइट है, जिनकी टैक्स केलकुलेशन आसानी से हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola