HDFC बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 20 प्रतिशत बढकर 3,239 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा 30 जून को समाप्त तिमाही के दौरान 20.15 प्रतिशत बढकर 3,238.91 करोड रुपये हो गया. बैंक को पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 2,695.72 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. एचडीएफसी बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की […]
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा 30 जून को समाप्त तिमाही के दौरान 20.15 प्रतिशत बढकर 3,238.91 करोड रुपये हो गया. बैंक को पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 2,695.72 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. एचडीएफसी बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय 17.08 प्रतिशत बढ़कर 19,322.63 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 16,502.97 करोड़ रुपये थी.
बैंक की शुद्ध ब्याज आय 21.8 प्रतिशत बढकर 7,781.4 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की जून की तिमाही में 6,388.8 करोड़ रुपये थी. अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की अन्य आय इस दौरान 14 प्रतिशत बढकर 2,806.6 करोड़ रुपये हो गई. बैंक के कुल राजस्व में अन्य आय का योगदान 26.5 प्रतिशत रहा. जून तक एचडीएफसी बैंक का सकल एनपीए आंशिक रूप से बढकर 1.04 प्रतिशत हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत तक 0.95 प्रतिशत था.
जून तक बैंक का शुद्ध एनपीए उसके कुल कर्ज के मुकाबले 0.3 प्रतिशत रहा. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का ब्याज मार्जिन 4.4 प्रतिशत रहा. एचडीएफसी बैंक का शेयर मूल्य में बीएसई में दोपहर तक के कारोबार में 0.58 प्रतिशत गिरकर 1,224.95 रुपये पर चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










