HDFC बैंक के आदित्य पुरी को बैंकिंग क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी देश के निजी क्षेत्र के बैंकों में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले अधिकारी हैं. उन्हें 2015-16 में 9.73 करोड़ रुपये का पैकेज मिला जो इससे पहले की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है. एक विश्लेषण के अनुसार एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी शिखा शर्मा […]
विज्ञापन
मुंबई: एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी देश के निजी क्षेत्र के बैंकों में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले अधिकारी हैं. उन्हें 2015-16 में 9.73 करोड़ रुपये का पैकेज मिला जो इससे पहले की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है. एक विश्लेषण के अनुसार एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी शिखा शर्मा इस मामले में दूसरे स्थान पर रही। उन्हें वर्ष के दौरान 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.5 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज प्राप्त हुआ.
इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर का पैकेज 22 प्रतिशत घटकर 4.79 करोड़ रुपये रहा. उन्होंने बैंक की संपत्तियों में गिरावट के कारण अपना बोनस छोडने का निर्णय किया है. इससे उनके पैकेज में गिरावट आई है. यदि बोनस को निकाल दिया जाए तो उनका वेतन 2015-16 में 14.47 प्रतिशत बढा.यस बैंक के प्रमुख राना कपूर ने 20.76 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपने बैंक से 5.67 करोड रपये का पैकेज हासिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










