ePaper

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, घटकर 360.2 अरब डॉलर पर आया

Updated at : 03 Jun 2016 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, घटकर 360.2 अरब डॉलर पर आया

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 मई को समाप्त सप्ताह में 71.16 करोड डॉलर घटकर 360.193 अरब डॉलर रह गया। यह गिरावट विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट आने के कारण आई है. इससे पूर्व के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 12.13 करोड डॉलर घटकर 360.905 अरब डॉलर रह गया था. रिजर्व बैंक ने कहा […]

विज्ञापन

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 मई को समाप्त सप्ताह में 71.16 करोड डॉलर घटकर 360.193 अरब डॉलर रह गया। यह गिरावट विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट आने के कारण आई है. इससे पूर्व के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 12.13 करोड डॉलर घटकर 360.905 अरब डॉलर रह गया था. रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 71.19 करोड डॉलर घटकर 336.227 अरब डॉलर रह गयी.

डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां भंडार में यूरो, पौंड और येन संबंधी आस्तियों पर डालर के साथ उनकी विनिमय दरों में घट बढ का भी असर पडता है. सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 20.043 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा.रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का विशेष निकासी अधिकार 1.498 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा जबकि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार तीन लाख डॉलर बढकर 2.425 अरब डॉलर हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola