चीन के बाद भारत में हैं सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स

Updated at : 03 Jun 2016 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
चीन के बाद भारत में हैं सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स

नयी दिल्ली : भारत में इंटरनेट का प्रचार -प्रसार तेजी से हो रहा है. कल आयी "मेरी मीकर" की सलाना रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट के इस्तेमाल करने वाले बड़े वैश्विक बाजारों में दो अंकों में बढ़त दर्ज करने वाला एकमात्र देश भारत है.गौरतलब है कि मीकर एक वेंचर कैपिटलिस्ट हैं, जो वैश्विक बाजार में इंटरनेट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में इंटरनेट का प्रचार -प्रसार तेजी से हो रहा है. कल आयी "मेरी मीकर" की सलाना रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट के इस्तेमाल करने वाले बड़े वैश्विक बाजारों में दो अंकों में बढ़त दर्ज करने वाला एकमात्र देश भारत है.गौरतलब है कि मीकर एक वेंचर कैपिटलिस्ट हैं, जो वैश्विक बाजार में इंटरनेट के बाजार पर निगरानी रखती हैं. उनकी सालाना रिपोर्ट पर दुनिया भर के विश्लेषक व कंपनियां इंटरनेट के ट्रेंड को समझने के लिए नजर रखते हैं.

इसकी रिपोर्ट के मुताबिक बाकी दुनिया में इंटरनेट के प्रसार का रफ्तार थम सा गया है. भारत में 40 करोड़ लोगों से ज्यादा तक इंटरनेट की पहुंच है. चीन के बाद यह दुनिया का दूसरा देश है जहां इंटरनेट की पहुंच इतने लोगों तक है और यह लगातार बढ़ते जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola