7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को लेकर बड़ी खबर, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Dec 2023 5:31 PM
सरकार ने बताया 31.3.23 के अनुसार सिविल पेंशनभोगियों की संख्या 1141985 है. जबकि रक्षा पेंशनभोगी 3387173 हैं. वहीं दूर संचार पेंशनभोगियों की संख्या 438758 है. रेलवे पेंशनभोगी की संख्या 1525768, डाक पेंशनभोगी की संख्या 301765 है. इस तरह देश में कुल 6795449 पेंशनभोगी हैं.

पुरानी पेंशन योजना (old pension scheme) को लेकर सरकार ने सदन में बड़ी जानकारी दी है. सरकार ने बताया है कि देशभर में कितने पेंशनभोगी हैं. साथ ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर भी जानकारी दी गई. सरकार ने यह भी बताया है कि कितने राज्य पुरानी पेंशन योजना को फिर से आरंभ कर दिया है. दरअसल विपक्षी सांसद नव कुमार सरनीया, दीपक बैज और शिवसेना सांसद कृपाल बालाजी तुमाने ने सभी सवाल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)से पूछे.

सवाल – देश में कितने पेंशनभोगी हैं
जवाब – सरकार ने बताया 31.3.23 के अनुसार सिविल पेंशनभोगियों की संख्या 1141985 है. जबकि रक्षा पेंशनभोगी 3387173 हैं. वहीं दूर संचार पेंशनभोगियों की संख्या 438758 है. रेलवे पेंशनभोगी की संख्या 1525768, डाक पेंशनभोगी की संख्या 301765 है. इस तरह देश में कुल 6795449 पेंशनभोगी हैं.

सवाल- क्या सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर विचार कर रही है.
जवाब- सरकार ने सदन में बताया कि कर्मचारियों के लिए ओपीएस की बहाली के लिए सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. सरकार ने बताया राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत पेंशन के मुद्दे को देखने के लिए और कोई भी परिवर्तन की जांच के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है.
Also Read: पुरानी पेंशन योजना में क्यों शामिल होना चाहते हैं ज्यादातर सरकारी कर्मचारी? जानें इसके फायदे
सवाल – कितने राज्यों ने ओपीएस फिर से आरंभ किया है और एनपीएस के अंशदान को वापस करने की मांग की है.
जवाब – इसपर सरकार की ओर से बताया गया है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश ने पुरानी पेंशन योजना में वापस लौटने को लेकर सूचित कर दिया है. सरकार की ओर से बताया गया है कि इन राज्यों ने अंशदान की वापसी, निकासी और उस पर प्राप्त लाभ के लिए अनुरोध किया है. हालांकि पंजाब सरकार ने भारत सरकार को सचित भी किया है कि वह एनपीएस में कर्मचारी और सरकारी अंशदान का भुगतान जारी रखेगी.

सवाल – छत्तीसगढ़ द्वारा जमा की गई राशि और उस पर ब्याज सहित मांगी गई राशि का ब्यौरा क्या है और सरकार द्वारा इस पर क्या कार्रवाई की गई है. साथ ही ओपीएस फिर से शुरू करने वाले राज्यों को एनपीएस की धन वापसी के लिए सरकार की ओर से क्या निर्णय लिया गया है.
जवाब – इस सवाल के जवाब में सरकार ने बताया, छत्तीसगढ़ सरकार ने सूचित किया है कि एनपीएस के अंतर्गत 31.3.23 की स्थिति के अनुसार 17.240 करोड़ रुपये की एयूएम के प्रोटीयन को 11.850 करोड़ रुपये की राशि का ट्रांसफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










