Diwali से पहले Modi Cabinet ने लाखों रेल कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा हजारों रुपये का बोनस
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Oct 2022 6:37 PM
7th Pay Commission News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Productivity Linked Bonus) नॉन गैजटेड कर्मचारियों के लिए है. इसमें Indian railways के कर्मचारी शामिल हैं.
Modi Cabinet Decision: भारतीय रेलवे (Indian Railways) के लगभग 11.50 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा मिला है. केंद्रीय कैबिनेट ने उनके 78 दिन के बोनस का ऐलान कर दिया है. भारतीय रेलवे ने 78 दिनों का बोनस देने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था, जिसे केंद्रीय कैबिनेट ने जिसे मंजूर कर लिया है. बता दें कि रेल कर्मचारियों को बोनस के तौर पर लगभग 17,950 रुपये मिलेंगे.
78 दिनों का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस मिलेगा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Productivity Linked Bonus) नॉन गैजटेड कर्मचारियों के लिए है. इसमें Indian railways के कर्मचारी शामिल हैं. RPF/RPSF के कर्मी इस बोनस के पात्र नहीं हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस फैसले से लाखों रेल कर्मचारियों को फायदा होगा.
Also Read: 7th Pay Commission : DA Hike से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को मिलता है बोनस का लाभ
आपको बता दें कि भारतीय रेल हर साल अपने नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देती है. इसकी मियाद 75 दिन से 78 दिन की होती है. पिछले साल भी लगभग इसी समय रेलवे ने अपने कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया था. हालांकि तब रेल कर्मचारियों की डिमांड 80 दिनों के बोनस की थी.
प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की रकम कैसे घोषित होती है?
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार, रेलवे हर साल 78 दिनों का बोनस देती है. इसमें 30 दिन के बोनस के तौर पर 7000 रुपये मिलते हैं. इसी आधार पर 78 दिन के बोनस की रकम की गणना होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










