ePaper

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जुलाई में बढ़ सकती है बंपर सैलरी, DA बढ़कर हो जाएगा 28%

Updated at : 02 Apr 2021 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जुलाई में बढ़ सकती है बंपर सैलरी, DA बढ़कर हो जाएगा 28%

7th Pay Commission, Big news, central government employees, hike monthly salary, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई 2021 में दोहरी राहत मिल सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने कर्मचारियों की महंगाई भत्ता (DA) बहाल कर सकती है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार एक साथ डीए की तीन किस्तें अपने कर्मचारियों को दे सकती है.

विज्ञापन
  • जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है डीए का तोहफा, एक साथ तीन किस्तों का हो सकता है भुगतान

  • डीए में वृद्धि के साथ ही बढ़ टीए, पीएफ में भी होगा असर

  • डीए में बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों को मिलेगी बंपर सैलरी

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई 2021 में दोहरी राहत मिल सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने कर्मचारियों की महंगाई भत्ता (DA) बहाल कर सकती है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार एक साथ डीए की तीन किस्तें अपने कर्मचारियों को दे सकती है.

एक बार केंद्र सरकार के कर्मचारियों (CGS) का DA बहाल हो जाए, उसके बाद 7 वें CPC फिटमेंट फैक्टर से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मासिक वेतन में भारी वृद्धि होगी. क्योंकि मौजूदा 17 प्रतिशत DA बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगा.

इसे इस तरह समझ सकते हैं. जुलाई से दिसंबर 2020 के लिए 4 प्रतिशत, जनवरी से जून 2021 के लिए 4 प्रतिशत और जनवरी से जून 2020 की अवधि के लिए 3 प्रतिशत डीए की घोषणा की गई है.

7th Pay Commission pay matrix rule के अनुसार कर्मचारियों की मासिक सैलरी उसके बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है. अगर किसी कर्मचारी की मासिक बेसिक सैलरी 21 हजार है. तो उसे 7वें वेतन आयोग के अनुसार 53970 रुपये मिलेगा.

Also Read: करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म! अब किसी भी वक्त खाते में आ सकता पीएम किसान की 8वीं किस्त का पैसा

इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारी DA, HRA, Travel Allowance (TA) के भी पात्र हो जाएंगे. डीए बहाली से पीएफ पासबुक बैलेंस भी बढ़ेगा. 7 वें वेतन आयोग भुगतान नियमों के अनुसार, केंद्र सरकार के पीएफ योगदान की गणना मूल वेतन प्लस डीए के आधार पर की जाती है. इसलिए डीए बहाली के बाद किसी व्यक्ति के पीएफ अंशदान में वृद्धि होने की उम्मीद है.

इसके अलावा केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों का टीए यानी यात्रा भत्ता सीधे उनके डीए के साथ जुड़ा हुआ है. जुलाई 2021 से अगर डीए में वृद्धि की जाती है, तो यात्रा भत्ता अपने आप ही बढ़ जाएगा.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola