एसबीआई ने होम, एजुकेशन व कार लोन किया सस्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन, कार लोन व एजुकेशन लोन सस्ता कर दिया है. बैंक ने एक मई से नयी ब्याज दरें लागू करने की घोषणा की है. बैंक ने इसके तहत मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिग रेट को 9.20 फीसदी घटाकर 9.15 फीसदी कर दिया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन, कार लोन व एजुकेशन लोन सस्ता कर दिया है. बैंक ने एक मई से नयी ब्याज दरें लागू करने की घोषणा की है.
बैंक ने इसके तहत मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिग रेट को 9.20 फीसदी घटाकर 9.15 फीसदी कर दिया है. एसबीआई के इस फैसले को हाल में रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में कमी की घोषणा से जोड़ कर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि पिछले दिनों रिजर्व बैंक के गवर्नर ने ब्याज दरों में 0.25 बेसिस प्वाइंट कमी की घोषणा की थी.
एसबीआई के सस्ते लोन से लोगों के घर खरीदने का सपना पूरा हो पायेगा. बैंक ने होम लोन में पुरूषो के लिए 9.45 प्रतिशत से घटाकर 9.40 फीसदी कर दिया है. वहीं महिलाओं कस्टमर के लिए नया ब्याज दर 9:40 फीसदी से घटाकर 9:35 फीसदी कर दिया है. इसी तरह कार लोन में भी 0.5 फीसदी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










